Numerology: दूरदर्शी होते हैं इस मूलांक के जातक, बिजनेस के क्षेत्र में कमाते हैं बड़ा नाम

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ खास मूलांक के जरिए आप व्यक्ति के व्यक्तित्व और पर्सनालिटी के बारे में चुटकियों में जान सकते हैं. यह लोग काफी दूरदर्शी होते हैं, जो आगे का सोचकर चलते हैं.

Mulank 8 numerology
1 / 8
Mulank 8 numerology

अगर आप इनकी बात मानना शुरू कर देंगे, तो यह आपको कामयाबी के रास्ते पर पहुंचा सकते हैं. हालांकि, इनका खुद का बिजनेस के क्षेत्र में काफी अच्छा प्रभाव रहता है. आइए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार

अंक ज्योतिष के अनुसार2 / 8

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर मूलांक का अपना अलग महत्व होता है. जैसे कुछ मूलांक के जातक काफी दूरदर्शी नजरिये से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं इस खास मूलांक के बारे में.

विज्ञापन

कौन सा है मूलांक?

कौन सा है मूलांक?3 / 8

मूलांक 8 शनि ग्रह से जुड़ा है. जो लोग 8, 17 या 26 तारीख को जन्म लेते हैं, उनका मूलांक 8 होता है. ये लोग दूरदर्शी होते हैं. वे भविष्य की सोचकर फैसले लेते हैं. बिजनेस में ये बड़े नाम कमाते हैं क्योंकि मेहनत, अनुशासन और धैर्य उनके खून में होता है.

रवि किशन का मूलांक

रवि किशन का मूलांक4 / 8

रवि किशन का आज जन्मदिन है. उनका जन्म आज ही के दिन यानी 17 जुलाई को हुआ था. वे मेहनती और कला से भरपूर हैं. उन्होंने भोजपुरी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड, फिर राजनीति में भी काफी बड़ा मुकाम हासिल किया.

विज्ञापन

मूलांक 8 वालों की खूबियां

मूलांक 8 वालों की खूबियां5 / 8

मूलांक 8 के जातक जल्दबाजी नहीं करते। वे हर काम को सोच-समझकर करते हैं. छोटे-छोटे कदमों से बड़ी सफलता बनाते हैं. बिजनेस शुरू करने से पहले वे बाजार, ग्राहक और जोखिम सब समझ लेते हैं. यही दूरदर्शिता उन्हें दूसरों से अलग बनाती है. रवि किशन का करियर भी उनकी दूरदर्शी सोच का नतीजा है.

बिजनेस में नेतृत्व और सफलता

बिजनेस में नेतृत्व और सफलता6 / 8

ये लोग अच्छे नेता होते हैं. टीम को साथ लेकर चलते हैं और सही फैसले लेते हैं. पैसों का अच्छा प्रबंधन करना इन्हें आता है. बचत और निवेश दोनों में संतुलन रखते हैं. यही गुण बिजनेस को ऊंचाई पर ले जाता है.

विज्ञापन

कमजोरियां और सावधानियां

कमजोरियां और सावधानियां7 / 8

मूलांक 8 के लोग कभी-कभी ज्यादा मेहनत करते हैं जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. रिश्तों में सख्ती न दिखाएं. कई बार काम में ज्यादा व्यस्त होने के कारण वे अपने परिवार को समय नहीं दे पाते. इसीलिए इन जातकों को अपनी पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस लाने की बहुत जरूर है.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन