Numerology: सूर्य की तरह चमकते हैं इस मूलांक के लोग, भगवान राम के कुल से होता है सीधा नाता, फिल्म Ramayana के इस एक्टर का है यही अंक

Ranbir Kapoor Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग सूर्य की तरह तेज चमकते हैं. वे जहां जाते हैं वहां उन्नति और समृद्धि आती है. इनका भगवान राम के कुल से सीधा नाता होता है, क्योंकि उनके पूर्वज की इस जातक पर विशेष कृपा होती है.

Ranbir Kapoor mulank
1 / 10
Ranbir Kapoor mulank

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग सूर्य की तरह तेज चमकते हैं. वे जहां जाते हैं वहां उन्नति और समृद्धि आती है. इनका भगवान राम के कुल से सीधा नाता होता है, क्योंकि उनके पूर्वज की इस जातक पर विशेष कृपा होती है.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष शास्त्र

अंक ज्योतिष शास्त्र 2 / 10

अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ खास मूलांक के लोग सूर्य की तरह चमकते हैं. यह लोग करियर में विशेष ऊंचाई पाते हैं. न्यूमरोलॉजी में मूलांक का विशेष महत्व होता है, जिसे आप अपनी जन्मतिथि के योग से जोड़ सकते हैं.

विज्ञापन

सूर्य का फेवरेट मूलांक

सूर्य का फेवरेट मूलांक3 / 10

जिन लोगों का जन्म किसी ही महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 होता है. ऐसे लोगों का मूलांक 1 होता है. यह सूर्य का मूलांक होता है. इस मूलांक पर सूर्य देवता की विशेष कृपा होती है.

भगवान राम के कुल से जुड़ा

भगवान राम के कुल से जुड़ा4 / 10

मूलांक 1 भगवान राम के कुल से जुड़ा होता है. क्योंकि श्री राम के कुल देवता और पूर्वज खुद सूर्यदेव थे. श्री राम भगवान सूर्य के ही वंशज हैं, जिसकी वजह से मूलांक 1 वालों का भगवान सूर्य और श्री राम से गहरा नाता होता है.

विज्ञापन

मूलांक 1 वालों का स्वभाव

मूलांक 1 वालों का स्वभाव5 / 10

मूलांक 1 के लोग सूर्य की रोशनी की तरह सबको रास्ता दिखाते हैं. इनका स्वभाव राजसी होता है. वे अच्छे नेता बनते हैं. इनमें रचनात्मकता और दृढ़ निश्चय होता है. लेकिन कभी-कभी ये हठी भी हो सकते हैं.

सम्मान और यश मिलना

 सम्मान और यश मिलना6 / 10

सूर्य की तरह यह लोग भी अपने ऊर्जा को बाहर फैलाते हैं. इनकी सकारात्मक ऊर्जा इन्हें सफल बनाती है. सूर्य देव की कृपा से इनकी जिंदगी में सम्मान और यश मिलता है. इन लोगों ने स्वाभाविक नेतृत्व करने की क्षमता होती है, जिसको वो कभी न कभी बाहर जरूर निकालते हैं. वहीं लोग भी इनकी बात सुनते हैं.

विज्ञापन

फिल्म रामायण के एक्टर रणबीर कपूर

फिल्म रामायण के एक्टर रणबीर कपूर7 / 10

फिल्म रामायण का टीजर आज रिलीज हुआ. इस टीजर के रिलीज होते ही रणबीर कपूर का राम अवतार लोगों को बहुत पसंद आया. लेकिन क्या आप जानते हैं, ऐसी ऊर्जा और तेज के पीछे इनके मूलांक का विशेष योगदान है.

रणबीर कपूर का मूलांक

रणबीर कपूर का मूलांक8 / 10

एक्टर रणबीर कपूर का जन्म 28 सितंबर, 1982 को हुआ. इनका मूलांक 1 है, जिसका सीधा नाता भगवान राम के कुल से है. इन पर सूर्य की विशेष कृपा है. यह जहां जाते हैं, वहां राजा की तरह रहते हैं. भाग्यवश इनको इस बड़ी बजट वाली फिल्म में भगवान राम का ही किरदार निभाने को मिला है.

विज्ञापन

रणबीर कपूर की सफलता

 रणबीर कपूर की सफलता9 / 10

आज रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सफल अभिनेताओं में से एक हैं. रामायण में मिला यह किरदार उनके मूलांक से बिल्कुल मेल खाता है, जो कि उनके स्वभाव में भी झलकता है. टीजर में भी भगवान राम के किरदार में रणबीर काफी जच रहे हैं. टीजर वीडियो देखने के बाद फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन