Numerology: खरबों की संपत्ति के मालिक होने पर भी दुखी रहते हैं इस मूलांक के जातक, मुश्किलों से भरी होती है शादीशुदा जिंदगी

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक वाले लोग काफी दौलतमंद होते हैं, लेकिन उनकी शादीशुदा जिंदगी काफी समस्याओं से भरी होती है. उन्हें पति के प्यार नहीं मिल पाता.

neetu kapoor numerology
1 / 8
neetu kapoor numerology

इस समस्या से पीड़ित बॉलीवुड सुपरस्टार की ये मां है, जो खुद भी बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने पैसा और नाम खूब कमाया, लेकिन अपने वैवाहिक जीवन में कभी खुश नहीं रह पाईं.  

विज्ञापन

न्यूमरोलॉजी का प्रभाव

 न्यूमरोलॉजी का प्रभाव2 / 8

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर मूलांक (मूल नंबर) का अपना अलग प्रभाव होता है. आज हम बात करेंगे उस खास मूलांक की, जिसके जातक भले ही खरबों की दौलत के मालिक बन जाएं, फिर भी मन में खुशी नहीं मिलती. उनकी शादीशुदा जिंदगी भी परेशानियों से भरी रहती है. यह मूलांक जीवन में मेहनत और संघर्ष तो देता है, लेकिन आंतरिक शांति और पारिवारिक सुख अक्सर कम ही मिलता है.

विज्ञापन

संपत्ति तो बहुत, लेकिन खुशी कहां?

संपत्ति तो बहुत, लेकिन खुशी कहां?3 / 8

इस मूलांक के लोग बहुत मेहनती और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं. वे छोटी उम्र से ही बड़ी-बड़ी चुनौतियों का सामना करते हैं. समय के साथ उनकी मेहनत रंग लाती है और वे धन-दौलत इकट्ठा कर लेते हैं. कई बार वे अरबों-खरबों की संपत्ति के मालिक बन जाते हैं. व्यवसाय, प्रॉपर्टी या अन्य क्षेत्रों में सफलता मिलती है.

नीतू कपूर का मूलांक

नीतू कपूर का मूलांक4 / 8

रणवीर कपूर की मां और आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर का मूलांक भी 8 ही है. उन्होंने भी जीवन में पैसा और नाम दोनों बहुत कमाया, फिर भी उन्हें हर चीज के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी. उनके जीवन में भी चुनौतियां कम नहीं थीं. उन्हें सबसे ज्यादा शादीशुदा जीवन में चैलेंज उठाने पड़े.

विज्ञापन

शादीशुदा जीवन में मुश्किलें

 शादीशुदा जीवन में मुश्किलें5 / 8

मूलांक 8 वालों की वैवाहिक जिंदगी अक्सर संघर्ष भरी होती है. इनकी शादी में देरी हो सकती है या संबंधों में तनाव रहता है. पति-पत्नी के बीच समझदारी बनाए रखना मुश्किल पड़ता है. इसीलिए लाख पैसा भरा हो, फिर भी उन्हें दुख और परेशानियां उठानी पड़ जाती हैं.

नीतू कपूर की शादी

 नीतू कपूर की शादी6 / 8

नीतू कपूर की शादी ऋषि कपूर से हुई थी. दोनों ने लंबे समय तक साथ जिंदगी बिताई, लेकिन बीमारी और अन्य परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. उनका रिश्ता कभी शांति से नहीं चला. उनके बच्चे रणबीर और रिद्दिमा अक्सर बताते हैं कि उनके मां-बाप बहुत ज्यादा एकदूसरे से लड़ाई करते थे. प्यार और खुशी पाने के लिए उन्हें ज्यादा प्रयास करना पड़ता है.

विज्ञापन

करियर और धन का पक्ष

करियर और धन का पक्ष7 / 8

नीतू कपूर ने बच्ची के रूप में फिल्मों में शुरुआत की और बाद में मुख्य अभिनेत्री बनीं. उनके पास सम्मान और धन दोनों थे, लेकिन जीवन की मांगों ने उन्हें हमेशा व्यस्त रखा. मूलांक 8 के लोग कभी हार नहीं मानते. वे गिरकर वापिस उठने की हिम्मत रखते हैं.

Disclaimer:

Disclaimer: 8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन