Numerology: विदेशों में जाकर बड़ा नाम कमाते हैं इस मूलांक के लोग, बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस है लिस्ट में सबसे ऊपर

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक विदेशों में जाकर खूब नाम कमाते हैं. दूसरे देश जाते ही इन लोगों को बड़े ऑफर मिलते हैं और पैसों का ढ़ेर लगने लगता है. पैसे-रुपए के साथ साथ इन लोगों को सम्मान भी खूब मिलता है.

Priyanka Chopra Numerology
1 / 8
Priyanka Chopra Numerology

इनका अपने देश या घर के आस पास उन्नति रुक जाती है. लेकिन घर या देश से दूर होते ही इन्हें काफी तरक्की मिलती है. लाखों में ही नहीं बल्कि ऐसे लोगों करोड़ों में खेलने लगते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार

अंक ज्योतिष के अनुसार2 / 8

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति का जन्म तिथि से मूलांक निकाला जाता है. यह मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, किस्मत और सफलता का राज बताता है. आज हम ऐसे मूलांक के बारे में बात करेंगे, जो अपने जन्मस्थान से दूर होते ही अमीर होने लगता है.

विज्ञापन

कौन सा है ये मूलांक?

कौन सा है ये मूलांक?3 / 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 9 कहलाएगा. यह लोग विदेशों में जाकर बड़ा नाम कमाते हैं. मेहनत, साहस और विश्व स्तर की सोच इनकी खासियत है. बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं.

मूलांक 9 के लोग कैसे होते हैं?

मूलांक 9 के लोग कैसे होते हैं?4 / 8

मूलांक 9 वाले लोग बहुत ऊर्जावान, दयालु और महत्वाकांक्षी होते हैं. इनके ऊपर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है. ये लोग जल्दी हार नहीं मानते. इनमें नेतृत्व करने की क्षमता होती है. घर से दूर जाकर काम करने और नई जगहों पर सफल होने की ताकत इनमें खूब होती है.

विज्ञापन

कला और अभिनय में माहिर

कला और अभिनय में माहिर5 / 8

ये लोग कला, अभिनय, सामाजिक कार्य और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं. कभी-कभी इनका स्वभाव थोड़ा गुस्सैल या भावुक भी हो सकता है, लेकिन मेहनत से वे हर मुश्किल पार कर लेते हैं. विदेश यात्रा, नई संस्कृति सीखना और वैश्विक पहचान बनाना इनके जीवन का बड़ा हिस्सा होता है.

प्रियंका चोपड़ा का मूलांक

 प्रियंका चोपड़ा का मूलांक6 / 8

प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई को हुआ था. 18 को जोड़ने पर 9 आता है, यानी उनका मूलांक 9 है. प्रियंका ने भारत में फिल्मों से शुरुआत की और फिर हॉलीवुड में छा गईं. “क्वांटिको” सीरीज, “मैरी कॉम” और “द व्हाइट टाइगर” जैसी फिल्मों से उन्होंने दुनिया भर में नाम कमाया. आज वे ग्लोबल आइकॉन हैं. निक जोनास से शादी के बाद भी उन्होंने अपना करियर नहीं छोड़ा.

विज्ञापन

देश से विदेशों में बनाई जगह

 देश से विदेशों में बनाई जगह7 / 8

प्रियंका ने दिखाया कि मूलांक 9 वाले लोग सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ सकते हैं. वे न सिर्फ अभिनेत्री हैं, बल्कि प्रोड्यूसर, गायिका और समाजसेवी भी हैं. UNICEF की सद्भावना दूत के रूप में उन्होंने दुनिया भर में काम किया.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन