Numerology: एक से ज्यादा शादियां करते हैं इस मूलांक के जातक, आमिर खान जैसी मिलती है दौलत-शौहरत

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ खास मूलांक से जुड़े लोग एक से ज्यादा बार शादियां करने के योग बनते हैं. इसके पीछे उनके ग्रहों का खास संबंध होता है. उनके प्रभाव से जीवन में ऐसा मोड़ आता है, जहां वे एक से ज्यादा बार विवाह बंधन में बंधते हैं.

numerology mulank 5 personality traits
1 / 7
numerology mulank 5 personality traits

अंक ज्योतिष के जरिए जुड़ा हर व्यक्ति किसी ना किसी ग्रह से प्रभावित होता है, जो सक्रिय और बुद्धिमत्ता को संतुलित रखने में मदद करता है. लेकिन कुछ जातकों की किस्मत बिल्कुल आमिर खान जैसी होता है. उन्हें कई बार सच्चा प्यार मिलता है और दौलत-शौहरत भी मिलती है.  

विज्ञापन

न्यूमरोलॉजी का प्रभाव

न्यूमरोलॉजी का प्रभाव2 / 7

न्यूमरोलॉजी यानी अंक ज्योतिष में हर व्यक्ति का जन्म तिथि से मूलांक निकाला जाता है. यह मूलांक 1 से 9 तक होता है. आज हम बात करेंगे मूलांक 5 की. इस मूलांक के लोग बहुत सक्रिय, बुद्धिमान और बदलाव पसंद करते हैं. इन्हें आमिर खान जैसे सितारे की तरह दौलत और शौहरत मिलती है, लेकिन वैवाहिक जीवन में कई बार उतार-चढ़ाव आते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 5 के मुख्य गुण

मूलांक 5 के मुख्य गुण3 / 7

मूलांक 5 वाले लोग स्वतंत्रता पसंद करते हैं. ये जल्दी फैसला लेते हैं और नई-नई चीजों को आजमाने में मजे लेते हैं. इनकी सोच बहुत तेज होती है. ये अच्छे वक्ता होते हैं और लोगों को अपनी बात आसानी से समझा देते हैं. ये लोग यात्रा करना पसंद करते हैं. नौकरी या व्यापार में भी इन्हें सफलता जल्दी मिल जाती है. लेकिन एक जगह टिकना इनके बस की बात नहीं होती. बदलाव इनकी जिंदगी का हिस्सा है. इसी वजह से ये कई क्षेत्रों में अपना नाम बना लेते हैं.

शादी और वैवाहिक जीवन

शादी और वैवाहिक जीवन4 / 7

मूलांक 5 के जातक अक्सर एक से ज्यादा शादियां करते हैं. इनका मन बहुत घूमता रहता है. पहली शादी में कई बार समझ नहीं बन पाती. इनमें रोमांच की चाहत ज्यादा होती है, जिस वजह से रिश्तों में उतार-चढ़ाव आता है. लेकिन ये लोग दिल के साफ होते हैं. जब शादी टूटती है तो दोबारा नया रिश्ता बनाने में देर नहीं लगाते. आमिर खान भी मूलांक 5 के हैं. उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता थीं, बाद में किरण राव से शादी हुई. इनकी जिंदगी इस मूलांक की विशेषताओं को अच्छे से दिखाती है.

विज्ञापन

दौलत और शौहरत का राज

दौलत और शौहरत का राज5 / 7

मूलांक 5 वाले लोगों को पैसा और प्रसिद्धि आसानी से मिलती है. ये मेहनती हैं और सही समय पर सही फैसला ले लेते हैं. फिल्म, व्यापार, लेखन या संचार से जुड़े क्षेत्र में ये चमकते हैं. आमिर खान ने अपनी फिल्मों जैसे दंगल, पीके और लगान से न सिर्फ नाम कमाया बल्कि बहुत बड़ी दौलत भी बनाई. इसी तरह मूलांक 5 के अन्य लोग भी अपनी मेहनत और समझदारी से ऊंची सफलता हासिल करते हैं. इनकी किस्मत साथ देती है.

सावधानियां और उपाय

सावधानियां और उपाय6 / 7

इस मूलांक के लोगों को अपनी अस्थिरता पर काबू रखना चाहिए. ज्यादा बदलाव से नुकसान भी हो सकता है. इसीलिए परिवार के साथ समय बिताएं. हरे रंग के कपड़े पहनना और बुधवार का व्रत रखना फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

Disclaimer

Disclaimer7 / 7

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन