1 / 8
महिला हो या पुरुष, इस मूलांक से संबंध रखने वाला हर व्यक्ति भावुक और जज्बाती होता है. दया और प्रेम इनके स्वभाव का अभिन्न हिस्सा होता है, जिसे यह जातक चाहकर भी नहीं नकार सकते. बॉलीवुड अभिनेता ने इस बात का उदाहरण कई बार दिया है.
कौन है यह अभिनेता?

2 / 8
इन अभिनेताओं का नाम है- शाहरुख खान और नसीरुद्दीन शाह. यह लोग स्वभाव से इतने कोमल हैं, जिसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती. इनका दिल बहुत बड़ा है. भावुकता इनका विशेष गुण है. आसपास रहने वाले लोग इन अभिनेताओं के व्यवहार से भली भांति परिचित हैं.
शाहरुख और नसीरुद्दीन शाह की भावुकता

3 / 8
इन दोनों की भावुकता के पीछे मूलांक का बड़ा हाथ हैं. शाहरुख खान का जन्म 2 नवंबर को हुआ. वहीं नसीरुद्दीन शाह का जन्म 20 जुलाई को हुआ. इन दोनों का मूलांक 2 है, जो चंद्रमा से खास जुड़ाव रखता है. इस मूलांक से जुड़े जातक बेहद इमोशनल होते हैं.
मूलांक 2 की विशेषताएं

4 / 8
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 2 कहलाता है. इन लोगों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव होने की वजह से इनका इमोशनल साइड सबसे ज्यादा हाई होता है.
शाहरुख का इमोशनल साइड

5 / 8
शाहरुख खान ने स्क्रीन पर जिस शिद्दत के साथ रोमांस और आंसुओं को जिया है, वह उनके इसी भावुक स्वभाव को दर्शाता है. इसके अलावा वे अपने कई सारे इंटरव्यूज के दौरान भावुक भी नजर आए.
नसीरुद्दीन शाह का इमोशनल साइड

6 / 8
नसीरुद्दीन शाह भी कई बार मीडिया के सामने भावुक होते हुए नजर आए हैं. हाल ही में दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे प्रोटेस्ट को वो अपने जन्मदिन वाले दिन नम आंखों से देख रहे थे. जन्मदिन के उस खास मौके को उन्होंने प्रोटेस्टर्स के नाम कर दिया.
गजब की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता

7 / 8
चंद्रमा के प्रभाव के कारण ये जातक कला, सिनेमा और साहित्य के क्षेत्र में बेहद सफल होते हैं. इनमें कल्पना करने की अद्भुत क्षमता होती है, जो इन्हें एक साधारण कलाकार से उठाकर एक महान 'परफॉर्मर' बना देती है. इन जातकों में एक खास आकर्षण होता है. ये लोगों के सुख-दुख को बहुत जल्दी भांप लेते हैं.
Disclaimer

8 / 8
यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.