1 / 8
mulank 1 personality
बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार हैं, जो अपने असाधारण आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के लिए जाने जाते हैं. इस मूलांक के लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं, जिससे इनमें राजा जैसा अनम्य स्वभाव और कड़ा स्वाभिमान देखने को मिलता है.
कौन सा है मूलांक?

2 / 8
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 होता है. इन लोगों पर सूर्य का प्रभाव सबसे ज्यादा होता है, जिसकी वजह से इनके पास सूर्य जैसा तेज होता है. बॉलीवुड में भी ऐसे कई कलाकार हैं, जो इस मूलांक से प्रभावित हैं.
बॉलीवुड में मूलांक 1

3 / 8
बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकार मूलांक 1 (जन्म तारीख: 1, 10, 19, या 28) के अंतर्गत आते हैं, जो अपने असाधारण आत्म-सम्मान और स्वाभिमान के लिए जाने जाते हैं. इनके जीवन में कई ऐसे मौके आए, लेकिन पैसों की लालच में इन्होंने अपना ईमान नहीं बेचा. आइए जानते हैं इन खास सिलेब्रिटीज के बारे में.
ऐश्वर्या राय बच्चन का मूलांक

4 / 8
ऐश्वर्या राय का मूलांक 1 है. वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने और इंडस्ट्री में गरिमा बनाए रखने के लिए जानी जाती हैं. अपने करियर के चरम पर होने के बावजूद, उन्होंने अपने आत्म-सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया. जब उनके निजी जीवन में उथल-पुथल मची या रिश्तों में सम्मान की कमी आई, तो उन्होंने बड़े-बड़े बैनर्स और फिल्मों को खुद से दूर कर लिया, लेकिन अपना सिर नहीं झुकने दिया.
ऋतिक रोशन का मूलांक

5 / 8
ऋतिक का जन्म 10 तारीख (1+0 = 1) को हुआ है, जो उन्हें मूलांक 1 का एक सटीक उदाहरण बनाता है. करियर में कई बड़े विवादों, उतार-चढ़ावों और व्यक्तिगत जीवन के बड़े संकटों का सामना करने के बावजूद, उन्होंने अपनी गरिमा को कभी कम नहीं होने दिया. उन्होंने कीचड़ उछालने के बजाय चुप्पी साधे रखी और अपने काम के जरिए दुनिया को जवाब दिया. मूलांक 1 के लोग अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं.
रणबीर कपूर

6 / 8
रणबीर का जन्म 28 तारीख (2+8 = 10; 1+0 = 1) को हुआ है, जिससे उनका मूलांक भी 1 बनता है. कपूर खानदान की विरासत होने के बाद भी, उन्होंने हमेशा अपनी स्वतंत्र राह चुनी. वह किसी भी गुटबाज़ी या बॉलीवुड की पीआर (PR) रेस का हिस्सा नहीं बनते. सोशल मीडिया पर न रहना और अपनी पर्सनल लाइफ की सीमाओं को सख्ती से तय करना उनके इसी स्वाभिमानी और स्वतंत्र स्वभाव को दिखाता है, जो किसी के सामने खुद को साबित करने के लिए नहीं झुकते.
राजा की तरह जीवन जीना

7 / 8
अगर ये कभी असफल भी होते हैं, तो पूरी शान के साथ धमाकेदार वापसी करते हैं. ये कभी किसी निर्माता या निर्देशक के सामने काम के लिए गिड़गिड़ा नहीं सकते. सम्मान खत्म, तो रिश्ता और काम खत्म. ये इंडस्ट्री में ट्रेंड्स को फॉलो नहीं करते, बल्कि खुद नए ट्रेंड्स सेट करते हैं.
Disclaimer

8 / 8
यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.