1 / 9
Numerology Mulank 1 benefits
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, इस मूलांक में जन्में लड़के पीढ़ी बदलने की ताकत रखते हैं. यह बच्चे अपने दिमाग से सालों पुरानी गरीबी को खत्म कर बरकत लाते हैं. यह लोग मिट्टी को छू भी सोना बना देते हैं. बॉलीवुड का यह एक्टर भी इसी अंक का है.
अंक ज्योतिष शास्त्र

2 / 9
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जीवन में आने वाला अंक आपके मन-बुद्धि को बहुत प्रभावित करता है. इस तारीख में जन्में लोगों के पास तेज होता है, जिसकी वजह से यह जहां जाते हैं, वहां राजा जैसा व्यवहार रखते हैं.
मूलांक 1

3 / 9
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, ऐसे लोगों का मूलांक 1 कहलाता है. इन लोगों पर सूर्य ग्रह का प्रभाव होता है. ये लड़के जन्म से ही नेता होते हैं. इनके इशारों पर पूरी दुनिया नाचती है.
मूलांक 1 वालों की खासियत

4 / 9
मूलांक 1 वाले लड़के बहुत महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी होते हैं. वे दूसरों पर निर्भर नहीं रहते. खुद फैसले लेना और आगे बढ़ना इन्हें पसंद है. इनमें नेतृत्व करने की जन्मजात क्षमता होती है. ये जिद्दी जरूर होते हैं लेकिन अपनी जिद से बड़े-बड़े लक्ष्य हासिल कर लेते हैं.
सकारात्मक सोच रखने वाले

5 / 9
ये लोग सकारात्मक सोच रखते हैं. मुश्किल समय में भी हार नहीं मानते. परिवार के लिए ये रीढ़ की हड्डी जैसे होते हैं. माता-पिता की इज्जत बढ़ाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को अमीरी और सम्मान का रास्ता दिखाते हैं.
जीवनभर कमाते हैं बेशुमार दौलत

6 / 9
मूलांक 1 के लड़के पैसे कमाने में माहिर होते हैं. इनकी दूरदृष्टि और साहस इन्हें सफल व्यापार या नौकरी की ओर ले जाता है. ये नेता बनकर काम करते हैं, इसलिए बड़ी जिम्मेदारी संभाल लेते हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दिकी का मूलांक

7 / 9
नवाजुद्दीन सिद्दिकी का जन्म भी 19 मई को हुआ. इश हिसाब से उनका मूलांक 1 हुआ. उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक छोटे से कस्बे बुढ़ाना में जन्में, लेकिन आज बॉलीवुड के बड़े एक्टरों में से एक हैं.
पूरी पीढ़ी को बदला

8 / 9
उनकी कमयाबी ने सिर्फ उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी को बदल दिया. उन्होंने अपने आगे की पीढ़ी को धन दौलत से भर दिया. उनका प्रभाव आगे कई सालों तक रहेगा.
Disclaimer

9 / 9
यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता. (Credit- Pinterest)