Numerology: माधुरी, आलिया और भाग्यश्री में क्या है कॉमन? न्यूमरोलॉजी के इस मूलांक में छिपी है 'अप्सरा' जैसी खूबसूरती का राज

Mulank for Beauty: अगर मैं आपसे कहूं, कि माधुरी दीक्षित, आलिया भट्ट, भाग्यश्री में ऐसी चीज कॉमन है, जिसने उन्हें इतना खूबसूरत बनाया. अंक ज्योतिष का इनकी सुंदरता और सफलता दोनों में बड़ा हाथ है. आइए जानते हैं कैसे.

numerology for beauty
1 / 8
numerology for beauty

अंक ज्योतिष के अनुसार, जीवन में आने वाला प्रत्येक नंबर आपके वर्तमान और भविष्य को प्रभावित करता है. जैसे कि माधुरी और आलिया के मूलांक अंक ने उनकी सुंदरता और करियर को आगे बढ़ाया.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष का जीवन से संबंध

अंक ज्योतिष का जीवन से संबंध2 / 8

अंक ज्योतिष के अनुसार नंबर आपके पास ऐसी फ्रीक्वेंसी लाते हैं, जिससे घटने वाली कई घटनाएं प्रभावित होती हैं. सुंदरता भी इन्हीं में से एक है. माधुरी, आलिया और भाग्यश्री की सुंदरता में भी ऐसी एक चीज कॉमन है, जिसने उनकी ब्यूटी को इतना आगे किया.

विज्ञापन

सुंदरता से भरा मूलांक

सुंदरता से भरा मूलांक3 / 8

हर मूलांक ग्रहों के प्रभाव से फल देता है, जिससे जातक को लाभ या हानि होती है. जैसे कि मूलांक 6 वाले जातक शुक्र से ज्यादा प्रभावित होता है. शुक्र ब्यूटी और धन देने में विश्वास रखता है. इस ग्रह से संबंधित हर चीज लग्जरी में होती है. इन तीनों अभिनेत्रियों का शुक्र ग्रह से गहरा नाता है, जिसकी वजह से सुंदरता और विलासता इनके कदम चूमती है.

क्या है कॉमन?

 क्या है कॉमन?4 / 8

इन तीनों अभिनेत्रियों का मूलांक एक है. तीनों एक्ट्रेसेस मूलांक 6 से संबंध रखती हैं. इन तीनों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा है, जिसकी वजह से इन्हें बेशुमार दौलत के साथ शौहरत और ब्यूटी इनाम में मिलता है. मूलांक 6 से जुड़े जातकों के अंदर आकर्षण की विशेष शक्ति होती है, जिसे वे अपने करियर के उत्थान के लिए भी इस्तेमाल करते हैं.

विज्ञापन

लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन

लग्जरी लाइफस्टाइल के शौकीन5 / 8

इसीलिए आपने देखा होगा कि मूलांक 6 वाले जातक लग्जरी और ब्यूटी की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं. इनके लिए खुशबू, सजना-संवरना, पैसा, प्रेम और आराम सबसे ज्यादा मायने रखता है. इनके पास इन सभी चीजों को अट्रैक्ट करने की विशेष क्षमता और शक्ति होती है.

सफलता और चुनौतियां

सफलता और चुनौतियां6 / 8

मूलांक 6 की खासियत यह है कि ये लोग परिवार और रिश्तों को बहुत महत्व देते हैं. माधुरी और भाग्यश्री दोनों ही परिवार के प्रति समर्पित रहीं. आलिया भी अपने करियर के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को बैलेंस करती नजर आती हैं. इन जातकों की शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल होती है. इन्हें बैलेंस करने की कला बड़े अच्छे से आती है.

विज्ञापन

आप भी अपना मूलांक चेक करें

आप भी अपना मूलांक चेक करें7 / 8

अगर आप भी अपनी खूबसूरती और सफलता बढ़ाना चाहते हैं तो अपने नाम का मूलांक निकालें. अगर यह 6 है तो आपमें भी अप्सरा जैसा आकर्षण छिपा हो सकता है. लेकिन अगर आपका मूलांक 6 नहीं भी निकलता है, तो निराश ना हों. हर मूलांक में अपनी अच्छाईयां और बुराईयां होती हैं. यह मूलांक 6 की अच्छाई है. वहीं अन्य मूलांकों के भी कई गुण होते हैं, जो उस जातक को खास बनाते हैं.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन