Numerology: बड़े कृष्ण भक्त होते हैं इस मूलांक के लोग, भोग से वैराग्य की तरफ भागता है मन
Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग भगवान कृष्ण के बड़े भक्त होते हैं. यह लोग गोपियों की तरह कृष्ण कथा और गुणगान में रम जाते हैं. इनका जीवन भोग से वैराग्य की तरफ भागता है. आइए जानते हैं इनका मूलांक.

अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के लोग भगवान कृष्ण के बड़े भक्त होते हैं. यह लोग गोपियों की तरह कृष्ण कथा और गुणगान में रम जाते हैं. इनका जीवन भोग से वैराग्य की तरफ भागता है. आइए जानते हैं इनका मूलांक.
अंक ज्योतिष शास्त्र
2 / 8अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ मूलांक के लोगों के अंदर अचानक से वैराग्य उतपन्न होता है. इसके पीछे उनके मूलांक का बड़ा रोल होता है. इनका मूलांक इन्हें भोगी से योगी बनाता है. जीवन के दूसरे पड़ाव पर उन्हें दुनियादारी से कम मोह रहता है.
मूलांक से वैराग्य की भावना
3 / 8बता दें कि मूलांक को जन्मतिथि के योग से निकाला जाता है. हर मूलांक पर किसी विशेष ग्रह का प्रभाव होता है. जिन लोगों को मूलांक किसी भी महीने की 7, 16 या 24 तारीख को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 7 कहलाता है. इन लोगों पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है.
मूलांक 7 का प्रभाव
4 / 8मूलांक 7 वालों पर केतु का प्रभाव होने के कारण वे दुनिया से वैरागी बन जाते हैं. शुरुआत में इनका भोग-विलासिता की तरफ ज्यादा झुकाव होता है. लेकिन जीवन में आगे बढ़ते बढ़ते इनका ध्यान वैराग्य में बढ़ने लगता है.
मूलांक 7 वालों का स्वभाव
5 / 8मूलांक 7 वाले लोग बहुत आध्यात्मिक होते हैं. उनका मन भोग-विलास से दूर भागता है और वैराग्य की तरफ जाता है. भौतिक सुखों में उन्हें ज्यादा मजा नहीं आता. वे जीवन के रहस्य समझना चाहते हैं. और इसी खोज में आगे निकल पड़ते हैं.
कृष्ण भक्ति की ओर
6 / 8कई बार ऐसे लोग भगवान कृष्ण के बड़े भक्त बन जाते हैं. कृष्ण की लीला, गीता और भक्ति का गहरा ज्ञान उन्हें आकर्षित करता है. गीता में गूढ़ ज्ञान इन्हें जीवन के कई रहस्य बताता है. मूलांक 7 वाले लोग जल्दी समझ जाते हैं कि सांसारिक चीजें माया है. उनका मन ध्यान, प्रार्थना और आंतरिक शांति की ओर बढ़ता है.
सिंगर B Praak का मूलांक
7 / 8सिंगर B Praak का भी जन्म 7 फरवरी को हुआ, जिसकी वजह से वे भी इतनी उपलब्धियों के बावजूद इतने आध्यात्मिक बने और कृष्ण भक्ति की ओर उनका मन आकर्षित हुआ. वे आज ज्यादातर अपना समय वृंदावन-मथुरा में बिताते हैं.
क्रिएटिवीटी के राजा
8 / 8मूलांक 7 वाले जातक कभी-कभी ये लोग ज्यादा अकेले पड़ जाते हैं. कई बार इन्हें परिवार से दूरी महसूस होती है. इसके अलावा चिंता और बेचैनी भी रहती है. लेकिन यही उनको क्रिएटिव भी बनाता है. इस अकेलेपन में वे काफी कुछ अलग क्रिएट कर पाते हैं.



















