Numerology: 'गुड लक' साथ लेकर आते हैं इस मूलांक के जातक, शादी के बाद बदल जाती है कपल की किस्मत

Luckiest Mulank in Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, कुछ मूलांक के जातक लोगों के लिए किसी लकी चार्म से कम नहीं होते. इनके आसपास आते ही गुड लक लेकर आता है. यह लोग हमेशा अच्छी खबर साथ लेकर आते हैं.

numerology mulank 7
1 / 8
numerology mulank 7

पॉजिटिव होकर यह जातक हमेशा सुख-समृद्धि साथ लेकर आते हैं. इनके आस पास रहने से लोगों के जीवन में बरकत होने लगती है. लक्ष्मी-नारायण की तरह यह लोग शादी के बाद काफी बड़ी उपलब्धि पाते हैं.  

विज्ञापन

अंक ज्योतिष के अनुसार

अंक ज्योतिष के अनुसार2 / 8

मूलांक के जरिए आप व्यक्ति के बारे कई चीजें पता कर सकते हैं. जैसे कि कुछ मूलांक आपके लिए किसी गुड लक से कम नहीं होते, जिनके लाइफ में आते ही किस्मत चमकने लगती है.

विज्ञापन

कौन सा है ये मूलांक?

कौन सा है ये मूलांक?3 / 8

आज हम बात करेंगे मूलांक 7 की. जिन लोगों का जन्म 7, 16 या 25 तारीख को होता है, उनका मूलांक 7 माना जाता है. इनके ग्रह स्वामी केतु हैं. ये जातक गुड लक साथ लेकर आते हैं. खासकर शादी के बाद इनकी और उनके जीवनसाथी की किस्मत चमकने लगती है.

कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग?

कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग?4 / 8

मूलांक 7 के लोग गहरे सोचने वाले और शांत स्वभाव के होते हैं. वे दार्शनिक जैसे लगते हैं। ये बहुत ज्यादा बातें नहीं करते, लेकिन अंदर से मजबूत इरादे रखते हैं. इनका स्वभाव थोड़ा रहस्यमयी होता है. वे अकेले में सोच-विचार करना पसंद करते हैं.

विज्ञापन

कटरीना कैफ का मूलांक

कटरीना कैफ का मूलांक5 / 8

बॉलीवुड में ऐसे कई उदाहरण हैं, जैसे कि कटरीना कैफ. उनका मूलांक भी 7 है. शादी के बाद से उन्होंने विक्की कौशल की लाइफ का बहुत प्रभावित किया. विक्की कौशल ने शादी के बाद कई हिट फिल्में दीं. आज भी विक्की अपने करियर में बेहतरीन काम कर रहे हैं.

कौशल परिवार में आईं खुशियां

कौशल परिवार में आईं खुशियां6 / 8

जब से कटरीना कैफ के कदम कौशल परिवार में पड़े, तब से उस परिवार में खुशियों की बाढ़ जैसी आ गई है. शादी मूलांक 7 वालों के लिए वरदान साबित होती है. शादी से पहले जीवन में उतार-चढ़ाव रहते हैं, लेकिन शादी के बाद सब कुछ सकारात्मक हो जाता है. जीवनसाथी इनके लिए भाग्यशाली साबित होता है.

विज्ञापन

इनकी खूबियां और सलाह

इनकी खूबियां और सलाह7 / 8

मूलांक 7 वाले लोग आध्यात्मिक रुचि रखते हैं. वे सच्चे और ईमानदार होते हैं. अगर आपके पास भी कोई मूलांक 7 वाला है, तो उससे जीवन में काफी कुछ सीखने को मिलेगा. क्योंकि यह लोग काफी गहरे होते हैं. इनके पास ज्ञान का भंडार होता है.

Disclaimer

Disclaimer8 / 8

यह लेख ज्योतिष और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News 24 इसकी पुष्टि नहीं करता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन