Numerology: आपकी जन्मतिथि में छिपा है सफलता का राज, जानिए कैसे अंक ज्योतिष ने बनाया आदित्य धर को 'धुरंधर' हिट?

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष के अनुसार, आपकी जन्मतिथि जीवन में बड़ा प्रभाव डालती है. इसके जरिए आप अपने जीवन के बारे में विशेष चीजें जान सकते हैं. यह आपके व्यवहार और भविष्य के बारे में बता सकता है. जैसे कि धुरंधर डायरेक्टर के मूलांक का उन पर बड़ा प्रभाव दिखता है.

Numerology aditya dhar
1 / 10
Numerology aditya dhar

विज्ञापन

अंक ज्योतिष विद्या

अंक ज्योतिष विद्या2 / 10

अंक ज्योतिष पुराना विज्ञान है. यह सदियों से चला आ रहा है. लोग इसे समझकर अपने भविष्य और व्यवहार को और बेहतर जान सकते हैं. इसमें मूलांक और भाग्यांक का बड़ा महत्व है, जिन पर ग्रहों का प्रभाव होता है. यह ग्रह ही आपके स्वभाव में परिवर्तन का कारण बनते हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

मूलांक का विशेष महत्व

मूलांक का विशेष महत्व3 / 10

मूलांक ऐसा अंक है, जिसे आप अपनी जन्म तिथि के पहले अंक के योग से निकालते हैं. जैसे कि अगर धुरंधर 2 के निर्देशक आदित्य धर की जन्मतिथि देखे तो उनका जन्मदिन 12 मार्च, 1983 को होता है. इस लिहाज से 12 के योग से उनका मूलांक 3 निकलता है. (Credit- Printerest)

मूलांक 3 की विशेषता

मूलांक 3 की विशेषता4 / 10

जिन व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 को होता है, ऐसे लोगों का मूलांक 3 कहलाता है. इन लोगों पर बृहस्पति ग्रह की विशेष कृपा होती है. नंबर 3 वाले क्रिएटिव, मिलनसार और मेहनती होते हैं. यह लोग अपने काम को लेकर बहुत जुझारू प्रकृति के होते हैं. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

मूलांक 3 वालों का स्वभाव

मूलांक 3 वालों का स्वभाव5 / 10

मूलांक 3 वाले लोग बहुत हंसमुख, मिलनसार और बातूनी होते हैं. वे हर जगह दोस्त बना लेते हैं. इनमें हास्य की भरमार होती है. ये सकारात्मक सोच रखते हैं और दूसरों को भी खुश रखते हैं. यह लक्षण आदित्य धर के अंदर भी नजर आते हैं. और यही स्वभाव उनके काम में भी झलकता है. इसीलिए पूरी जनता उनकी कहानी से इतना रिलेट कर पाती है. (Credit- Printerest)

साहसी और स्वाभिमानी व्यक्तित्व

 साहसी और स्वाभिमानी व्यक्तित्व6 / 10

यह मूलांक बहुत मेहनती, साहसी और स्वाभिमानी होते हैं. इन्हें रिस्क लेना बड़ा पसंद होता है. पढ़ाई-लिखाई में तेज होने के साथ साथ इन्हें आध्यात्म में विशेष रुचि होती है. आदित्य धर ने भी फिल्म धुरंधर 2 को 4 घंटा लंबा बनाकर साहस का काम ही किया था. इसके अलावा वे अक्सर मंदिरों और पूजा पाठ पर ज्यादा ध्यान देते हुए मिलते हैं, जो उनके आध्यात्म से जुड़ाव को दर्शाता है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

प्रेम के मामले में कैसे होते हैं?

प्रेम के मामले में कैसे होते हैं?7 / 10

मूलांक 3 वाले लोग प्रेम के मामले में काफी प्यारे होते हैं. यह रोमांटिक और पार्टनर के लिए वफादार होते हैं. एक बार कमिटमेंट देने के बाद उसे जीवनभर संभालकर रखने का साहस होता है. वैवाहिक जीवन में समझदारी से सब संभाल लेते हैं. साथ ही परिवार के प्रति समर्पित रहते हैं. आदित्य धर और यामी गौतम की बॉन्डिंग देखकर काफी कुछ ऐसा ही लगता है. (Credit- Printerest)

करियर और सफलता का राज

करियर और सफलता का राज8 / 10

मूलांक 3 वाले लोग करियर में बहुत सफल होते हैं. गुरु की कृपा से उच्च पद मिलते हैं. ये अच्छे टीचर, प्रोफेसर, लेखक, वकील, जज या नेता बनते हैं. इसके अलावा कला, संगीत, लेखन या मीडिया में भी कमाल करते हैं. आदित्य धर कला और लेखन में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं. इन सभी कारणों से उनकी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में कमाल कर दिखाया है. (Credit- Printerest)

विज्ञापन

कमजोरियां और सुधार

कमजोरियां और सुधार9 / 10

कई बार मूलांक 3 इतनी उपलब्धियां के बाद कभी अहंकार या जिद दिखा सकते हैं. इसके अलावा ज्यादा खर्च करने की आदत हो सकती है. लेकिन इन कमजोरियों को दूर करें तो सफलता और बढ़ेगी. गुरुवार को पीला रंग पहनें, पुखराज धारण करने से मूलांक 3 वालों को लाभ मिलेगा. (Credit- Printerest)

Disclaimer

Disclaimer10 / 10

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन