कभी सिगरेट से जलाया, कभी मारे जोरदार थप्पड़, एक्स बॉयफ्रेंड की 'साइको' हरकतों पर छलका एक्ट्रेस का दर्द
Niti Taylor Ex boyfriend Abuse: लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस इन दिनों काफी चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड की साइको हरकतों के बारे में बताया है, जिसमें उन्होंने कई ऐसी टॉर्चर से जुड़ी बातें बताई, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगें.

उन्होंने बताया कि उनका एक्स बॉयफ्रेंड इतना साइको था, जो उन्हें सिगरेट से जलाता था. उन्हें मारता-पीटता था. यह जानकर उनके फैंस हैरान रह गए. यह एक्ट्रेस टीवी जगत में जाना-माना नाम है. इन दिनों एक्ट्रेस प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) का हिस्सा हैं.
प्राइम वीडियो के 'अलायंस' की कंटेस्टेंट
2 / 7इन दिनों प्राइम वीडियो पर 'अलायंस' (Alliance) जमकर देखा जा रहा है. इस शो में मशहूर टीवी एक्ट्रेस नीति टेलर ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड से जुड़ा एक दर्दनाक खुलासा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया. अपने साइको बॉयफ्रेंड की हरकतें एक्ट्रेस ने इतने स्वाभाविक ढंग से बताई, जिसे जानकर सभी को बहुत दुख हुआ.
नीति टेलर ने किया रिवील
3 / 7एक्ट्रेस नीति टेलर (Niti Taylor) ने प्राइम वीडियो के नए रियलिटी शो 'अलायंस' (Alliance) में अपने एक बेहद हिंसक और टॉक्सिक पुराने रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. 'कैसी ये यारियां' फेम अभिनेत्री ने शो पर अपनी जांघ (Thigh) पर मौजूद पुराना निशान दिखाते हुए अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की खौफनाक और 'साइको' हरकतों का दर्द बयां किया है.
जांघ पर सिगरेट से जलाया
4 / 7शो में को-कंटेस्टेंट्स मिनी माथुर, रूही दोसानी, और डेलबार आर्य से बातचीत के दौरान नीति ने बताया कि "मेरे एक पूर्व बॉयफ्रेंड ने गुस्से में सिगरेट से मेरी जांघ के अंदरूनी हिस्से को जला दिया था, जिसका परमानेंट निशान आज भी मेरी त्वचा पर मौजूद है." यह बयान सुनकर वहां बैठा हर व्यक्ति हैरान रह गया.
जन्मदिन पर मारा जोरदार थप्पड़
5 / 7नीति ने आगे बताया कि उनके एक्स बॉयफ्रेंड को मानसिक रूप से पीड़ित और हिंसक बताया. उन्होंने उस खौफनाक रात को याद करते हुए कहा, "एक रात वह पूरी तरह अपना आपा खो बैठा. सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि उस दिन उसका खुद का जन्मदिन था. उसने आपा खोकर मुझे एक जोरदार थप्पड़ मारा."
मुश्किल से रिश्ता किया खत्म
6 / 7नीति ने बताया कि बड़ी मुश्किल से उस टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म कर पाया. उस दौरान उनकी उम्र काफी कम थी, जिसकी वजह से उन्होंने इतना कुछ झेल लिया. लेकिन जब फिजिकल अब्यूज की सीमा पार हो गई, तब उन्होंने हिम्मत जुटाकर उस रिश्ते को जैसे तैसे खत्म किया.
टेंशन दूर जी रहीं जिंदगी
7 / 7इस खराब रिश्ते के बाद अब नीति खुद को हील कर रही हैं. वे उस रिश्ते से काफी आगे बढ़ चुकी हैं और खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. उन्होंने परीक्षित बावा के साथ शादी की और अब खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रही हैं.