Ramayana के 'लक्ष्मण' ने किया बड़ा खुलासा, रवि दुबे ने 'रावण लुक' के बारे में बताई खास बातें

Nitesh Tiwari Ramayana: मशहूर अभिनेता रवि दुबे जल्द ही बड़े बजट के प्रोजेक्ट रामायण में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में वे लक्ष्मण के रोल में दिखाई देंगे. उन्होंने रामायण से जुड़ी कई बातें बताईं. उन्होंने बताया कि फिल्म पूरी श्रद्धा से बन रही है. साथ ही रावण लुक पर बात की है.

ravi dubey on ramayana
1 / 6

नितेश तिवारी की 'रामायण' (Ramayana) जल्द ही रिलीज होने वाली है. इस बीच मैगा प्रोजेक्ट पर लक्ष्मण का रोल निभाने वाले रवि दुबे ने फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें साझा की हैं. आइए जानते हैं.  

विज्ञापन

नितेश तिवारी की रामायण

नितेश तिवारी की रामायण 2 / 6

जल्द ही नितेश तिवारी की रामायण फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), रवि दुबे (लक्ष्मण) की मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म साल की सबसे बड़ी मूवी होने वाली है.

विज्ञापन

4000 करोड़ का बजट

4000 करोड़ का बजट 3 / 6

इस फिल्म को बनाने में 4000 करोड़ रुपए की लागत लग रही है. फिल्म को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं. इस बीच रवि दुबे ने एएनआई से बातचीत के दौरान फिल्म से जुड़ी अहम जानकारी साझा की हैं. साथ ही उन्होंने रावण से जुड़े कुछ तथ्य बताए हैं.

रवि दुबे की एएनआई से बातचीत

रवि दुबे की एएनआई से बातचीत4 / 6

रवि दुबे ने एएनआई से कहा, "भारत और रामायण एक-दूसरे से अलग नहीं हैं. वे एक ही हैं. जहां तक तैयारी की बात है, उस पर हम बाद में बात करेंगे. यह हमारा इतिहास और हमारी धरोहर है. हम इस पर जितना ज्यादा काम कर सकते हैं, अपनी क्षमता के अनुसार इसके साथ उतना ही न्याय करने की कोशिश करेंगे. यह एक शानदार अनुभव रहा है."

विज्ञापन

रवि दुबे का एक्सपीरियंस

रवि दुबे का एक्सपीरियंस5 / 6

रवि दुबे ने आगे बताया कि आगे कहा, "हम पूरी श्रद्धा के साथ यह फिल्म बना रहे हैं. आप भी उतने ही विश्वास के साथ इंतजार करें." बता दें कि टीजर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर उत्साह काफी तेज हो गया है. इस टीजर में रावण की छोटी सी झलक भी देखने को मिली.

रावण की टीजर अलग

रावण की टीजर अलग6 / 6

टीजर के आखिर में राया (रावण) के रूप में यश की एक छोटी सी झलक देखने को मिली. उनका लुक रिवील करने के लिए एक अलग टीजर रिलीज किया जाएगा. बता दें कि यह फिल्म दो हिस्सों में रिलीज की जाएगी. पहला हिस्सा अक्टूबर 2026 में दिवाली से पहले दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा, जबकि दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में रिलीज होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन