New OTT Releases This Week (September 14-20, 2026): 'द स्कैंडल' से लेकर 'लस्ट स्टोरीज 3' तक, इस हफ्तें ओटीटी पर दस्तक देंगी ये 5 शानदार फिल्में-सीरीज

आप भी ओटीटी पर देखने के लिए  कोई नई फिल्में-सीरीज तलाश रहे हैं, तो आज हम आपको 5 शानदार मूवी और सीरीज के बारे में बताएंगो, जो इस वीक ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से.

OTT Releases This Week
1 / 6
'द स्कैंडल' से लेकर 'लस्ट स्टोरीज 3' तक (PIC-IMDb)

अगर आपको भी ओटीटी पर मूवी और सीरीज देखने का शौक है, तो आज हम आपको 5 शानदार रोमांचक थ्रिलर फिल्में-सीरीज लेकर आए हैं, जो इस वीक ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. आप इन्हें घर बैठे देखने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में हिंदी सिनेमा से लेकर साउथ इंडस्ट्री की मूवीज-सीरीज का नाम मौजूद है. चलिए जानते हैं  कि 14 सितंबर से 20 सितंबर के बीच कौन-कौन सी फिल्में-सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली है.

विज्ञापन

मैंगो पाचा

मैंगो पाचा2 / 6

लिस्ट में पहला नाम 'मैंगो पाचा' का नाम मौजूद है, जो एक कन्नड़ क्राइम थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म 14 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है. इस मूवी में आपको सस्पेंस के साथ शानदार एक्शन भी देखने को मिल सकता है. बता दें कि इस मूवी के साथ संचित संजीव एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाले हैं.

विज्ञापन

वेटिंग है सीजन 1

वेटिंग है सीजन 13 / 6

दूसरे नंबर पर 'वेटिंग है सीजन 1' का नाम शामिल है, जो 16 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने वाली है. इस सीरीज में दिव्येंदु शर्मा, भुवन अरोड़ा और हर्षिता गौर जैसे कई कलाकार अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. यह एक पुलिस और इनवेस्टिगेटर्स डिजिटल ब्लैक मार्केट को दिखाया गया है. यह सीरीज दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आने वाली है.

लस्ट स्टोरीज 3

लस्ट स्टोरीज 34 / 6

तीसरे स्थान पर 'लस्ट स्टोरीज 3' का नाम काबिज है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन रिलीज हुए हैं, जिसे ऑडियंस ने भी काफी ज्यादा पसंद किया था. अगर आप सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आप इसे अपनी विशलिस्ट में शामिल कर सकते हैं. सीरीज में अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, सना थम्पी, राधिका आप्टे, कोंकणा सेन शर्मा और विजय वर्मा अहम किरदार में नजर आ रहे हैं. यह सीरीज 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

द स्कैंडल

द स्कैंडल5 / 6

चौथे नंबर पर साउथ कोरियाई सीरीज रोमांस ड्रामा 'द स्कैंडल' का नाम आता है, जो इस वीक ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. इस सीरीज को जंग जी-वू  ने डायरेक्ट किया है और इसमें सोन ये-जिन, जी चांग-वूक और नाना ने अहम किरदार निभाया है. 'द स्कैंडल' सीरीज 18 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

इरुमुडी

इरुमुडी6 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम रवि तेजा की फिल्म 'इरुमुडी' का आता है, जिसका डायरेक्शन शिवा निर्वाणा के द्वारा किया जा रहा है. यह एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो 21 अगस्त थिएटर्स में रिलीज की गई थी. इस फिल्म को ऑडियंस का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. बता दें कि यह मूवी 18 सितंबर से नेटफ्लिक्स रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन