Obsession से 100 गुणा ज्यादा खतरनाक है Netflix की ये सीरीज, 5 सीजन में दिखेगा साइको लवर का दीवानापन!

Netflix More Horror Thriller Series Than Obsession Movie: हॉलीवुड की लेटेस्ट हॉरर साइको थ्रिलर फिल्म 'ऑब्सेशन' चर्चाओं में बनी हुई है. सोशल मीडिया पर हर कोई इस फिल्म का पॉजिटिव रिव्यू दे रहा है. इस फिल्म में ऐसे-ऐसे थ्रिलर सीन्स हैं कि आपका दिमाग भी सन्न हो जाएगा. वहीं नेटफ्लिक्स की एक सीरीज ऐसी है जो ऑब्सेशन से भी ज्यादा हॉरर थ्रिलर है. चलिए इस सीरीज के बारे में जानते हैं.

your series more thriller than obsession
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज

नेटफ्लिक्स की थ्रिलर सीरीज2 / 8

नेटफ्लिक्स की इस साइको थ्रिलर सीरीज का नाम You है. 5 सीजन की इस सीरीज में आपको साइको लवर का दीवानापन देखने को मिलेगा. वहीं इस सीरीज के सीन्स हाल ही में थिएटर्स में रिलीज हुई 'ऑब्सेशन' फिल्म से भी ज्यादा खतरनाक है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 8

पेन बैडग्ले स्टारर इस सीरीज की कहानी एक साइको लवर जो गोल्डबर्ग के इर्द-गिर्द घूमती है. जो गोल्डबर्ग अपनी गर्लफ्रेंड से इतना ऑब्सेस होता है कि जो भी उसकी गर्लफ्रेंड से दोस्ती करने की कोशिश करता है वो उसे मार देता है.

ट्विस्ट एंड टर्न्स देख घूम जाएगा दिमाग

ट्विस्ट एंड टर्न्स देख घूम जाएगा दिमाग4 / 8

वहीं जो गोल्डबर्ग का असली दीवानापन तब बाहर आता है जब वो अपनी ही गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार देता है. जैसे-जैसे सीरीज के सीजन की कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे जो गोल्डबर्ग की लाइफ में नई-नई लड़कियों की एंट्री होती रहती है और जो गोल्डबर्ग अपना नाम बदलकर इन हसीनाओं को अपने जाल में फंसाता है.

विज्ञापन

कितने हैं सीरीज के सीजन?

कितने हैं सीरीज के सीजन?5 / 8

इस अमेरिकन सीरीज के अब तक 5 सीजन रिलीज हो चुके हैं और हर सीजन में जो गोल्डबर्ग के साथ अलग लड़की नजर आई है. वहीं जो गोल्डबर्ग इन लड़कियों से इतना अटैच होता है कि इनके लिए किसी दूसरे का मर्डर भी करने को हमेशा तैयार रहता है.

सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर डोज

सस्पेंस और थ्रिलर का भरपूर डोज6 / 8

सीरीज में ऐसे-ऐसे सीन्स देखने को मिलते हैं जो आपके दिमाग के पेंच हिला देते हैं. वहीं एक समय आता है जब आप भी इस सीरीज की कहानी के दीवाने हो जाएंगे. सीरीज देखते-देखते आपको भी जो गोल्डबर्ग से नफरत करने लगेंगे.

विज्ञापन

कौन है लीड एक्टर?

कौन है लीड एक्टर?7 / 8

जो गोल्डबर्ग के किरदार निभाने वाले पेन बैडग्ले ने इतनी शिद्दत से अपने किरदार को निभाया है कि आपको भी वो एक रियल लाइफ साइको किलर लगने लगेंगे. ये ही किसी कलाकार की खासियत होती है कि वो अपने किरदार से ऑडियंस को इंफ्लुएंस कर दे. ये ही वजह है कि पैन बैडग्ले की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग8 / 8

वहीं इस सीरीज के क्लाइमैक्स में आपको एक अलग ही एंडिंग देखने को मिलती है, जिसे देखकर आपके दिल को सुकून मिलेगा. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है और इसे देखकर आप लेटेस्ट फिल्म 'ऑब्सेशन' को भी भूल जाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन