12 एपिसोड्स की सीरीज ने जीता GenZ का दिल! रिलीज होते ही Netflix पर बनी ट्रेंडिंग; क्या आपने देखी?

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नई-नई फिल्में और सीरीज ऐड हुई हैं. इनमें आपको नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं बिंज वॉच करने के लिए 12 एपिसोड्स की ये सीरीज परफेक्ट चॉइस है. चलिए इस सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

spooky in love trending on netflix
1 / 6
(Pic Credit- Social Media)

Netflix trending Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 12 एपिसोड्स की सीरीज रिलीज होते ही छा गई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज की स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. स्टारकास्ट के साथ-साथ फिल्म की कहानी को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. इस सीरीज में रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी की भी भरपूर डोज मिलेगी. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'स्पूकी इन लव' है. इस सीरीज में आपको हॉरर-कॉमेडी और रोमांस से भरे सीन्स मिलेंगे. वहीं इस सीरीज को हाल ही में 23 अगस्त को रिलीज किया गया और ये रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज के सीन्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. ये ही वजह है कि ये सीरीज GenZ की फेवरेट बन गई है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक अमीर घराने की वारिस और एक लग्जरी होटल की सीईओ की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके पास एक स्पेशल पावर होती है कि ये भूत देख सकती है. वहीं होटल में कुछ आत्माएं होती हैं जो बेकसूर लोगों को परेशान करती हैं. वहीं ये सीईओ उन बेकसूर लोगों की मदद करती है और भूतों से छुटकारा पाने की कोशिश भी करती है.

सीरीज के क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस

सीरीज के क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस4 / 6

नेटफ्लिक्स की इस सीरीज के की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे सीरीज में नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं जो फैंस को काफी एंटरटेन करते हैं. सीरीज में हॉरर सीन्स के साथ-साथ रोमांस और कॉमेडी की भरपूर डोज मिलेगी. वहीं सीरीज के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा हुआ है क्लाइमैक्स की कहानी जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे5 / 6

'स्पूकी इन लव' ने ट्रेंडिंग लिस्ट में कई सीरीज को पीछे छोड़ दिया है. इनमें 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब', 'सारे जहां से अच्छा', 'आउटर बॉयज', 'ब्लड सैक्रिफाइस' और 'द मेंटलिस्ट' जैसी सीरीज शामिल हैं. हालांकि ये सीरीज टॉप 10 में शामिल हैं लेकिन 'स्पूकी इन लव' से काफी पीछे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन सीरीज के सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. हालांकि 'टॉप 5' में 'स्पूकी इन लव' शामिल है.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 6

सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इस सीरीज में कोरियन सितारे हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इनमें पार्क यून-बिन, यांग से-जोंग और ओंग सेओंग-वू लीड रोल में हैं. ये सभी सितारे सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाओं में बने हुए हैं. अगर आप हॉरर, कॉमेडी और रोमांटिक सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन