Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में 6 महीने से राज कर रही 7 एपिसोड्स की सीरीज, हटने का नहीं ले रही नाम; क्या आपने देखी?
Netflix Trending series: नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक नई-नई फिल्में और सीरीज ट्रेंड हो रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस इन फिल्मों और सीरीज को पसंद कर रहे हैं. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो पिछले 6 महीनों से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं आखिर इस सीरीज का नाम क्या है?

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज
2 / 6Netflix पर ट्रेंड हो रही इस सीरीज का नाम 'तस्करी: द स्मगलर्स वेब' है. इमरान हाशमी की इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. इसमें थ्रिलर और क्राइम से भरपूर सीन्स शामिल हैं.
सीरीज की कहानी
3 / 67 एपिसोड्स की इस सीरीज की कहानी कस्टम अधिकारियों और इंटरनेशनल तस्करों पर आधारित है. कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे तस्करों और अधिकारियों के बीच लुका-छिपी देखने को मिलती है.
क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस
4 / 6सीरीज के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हैं. इमरान हाशमी ने कस्टम अधिकारी बनकर ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. नेटफ्लिक्स पर ये सीरीज 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.
सीरीज की स्टारकास्ट
5 / 6सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें इमरान हाशमी के साथ-साथ शरद केलकर, नंदीश संधू, अनुराग सिन्हा, अमृता खानविलकर और जोया अफरोज लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.
सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग
6 / 6अगर आप भी क्राइम थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस सीरीज को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है.