Netflix पर ट्रेंड हो रहीं ये 6 बेहतरीन Sci-Fi Series, लाजवाब VFX के साथ मिलेगी मजबूत कहानी, नए रूप में देखने को मिलेगा यूनिवर्स

Best Sci-fi Series: Netflix पर कई Sci-Fi Series ट्रेंड होती रहती हैं. लेकिन इन 6 सीरीजों में आपको बेहतरीन VFX के साथ मजबूत कहानी भी देखने को मिलेगी. अगर आप इस तरह की फिल्में या सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो यह लिस्ट सिर्फ आपके लिए ही बनी है.

best sci-fi series on Netflix
1 / 8
best sci-fi series on Netflix

विज्ञापन

Netflix पर साइंस-फिक्शन सीरीज

Netflix पर साइंस-फिक्शन सीरीज2 / 8

कई लोगों को साइंस-फिक्शन से जुड़ी फिल्में या सीरीज काफी पसंद आती हैं. इनमें आपको यूनिवर्स से जुड़े ऐसे रहस्यों के बारे में पता चलता है, जिन्हें देखकर आपका रोम रोम रोमांचित हो उठता है. अगर आप भी इन्हीं तरह की सीरीज देखना पसंद हैं, तो Netflix पर मौजूद इन 6 सीरीज को जरूर देखें.

विज्ञापन

Stranger Things

Stranger Things3 / 8

साइंस-फिक्शन लवर्स के लिए Stranger Things बेहतरीन शो हो सकता है. यह 1980 के दशक में सेट है, जिसमें बच्चे एक रहस्यमयी लड़की इलेवन से मिलते हैं. उसके बाद अजीब घटनाएं होती हैं. Upside Down नाम का दूसरा आयाम खुलता है. डेमोगॉर्गन जैसे डरावने जीव और सरकार के राज सामने आते हैं. इसमें आपको VFX बहुत शानदार मिलेगा. पूरी सीरीज दोस्ती, डर और एडवेंचर का मिश्रण है. सीरीज खत्म हो चुकी है लेकिन अभी भी लोग दोबारा देख रहे हैं.

Black Mirror

Black Mirror4 / 8

यह एक एंथोलॉजी सीरीज है. इसके हर एपिसोड की अलग कहानी है. इसमें दिखाया गया है कि टेक्नोलॉजी कैसे इंसान की जिंदगी बदल देती है. कभी डरावनी, कभी सोचने वाली सीरीज आपको खुद से कई सवाल कराएगी. यह सीरीज सोशल मीडिया, AI, वर्चुअल रियलिटी जैसे टॉपिक पर बात करती है. इसमें दिखाए गए VFX आधुनिक और रियल लगते हैं. हर एपिसोड नया यूनिवर्स देता है. नई सीजन आने से ट्रेंड में है.

विज्ञापन

Silo

Silo5 / 8

यह सीरीज एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक दुनिया में लोग बड़े साइलो (भवन) में रहते हैं. इसमें बाहर जाना मना है. लोग भूल जाते हैं कि आखिर सच्चाई क्या है? ये सीरीज कई रहस्य खोलती है. इसकी मजबूत कहानी और अच्छे VFX आपको रोमांचित कर देंगे. इसमें लोग बाहर की दुनिया कैसे बर्बाद हुई, ये समझ आता है. टेंशन भरी सीरीज आपको काफी मजा दिलाएगी.

Severance

Severance6 / 8

इस सीरीज में दिखाया गया है कि ऑफिस में काम करने वाले लोग अपनी यादें अलग कर लेते हैं. यह सीरीज बताती है कि काम पर अलग पर्सनैलिटी, घर पर अलग पर्सनालिटी के लोग कैसे रिएक्ट करते हैं. दिमाग हिलाने वाली कहानी और मजेदार VFX कम आपको काफी पसंद आ सकते हैं. यह सीरीज काम और जिंदगी का बैलेंस दिखाती है.

विज्ञापन

Station Eleven

Station Eleven7 / 8

Station Eleven ऐसी सीरीज है, जिसमें एक महामारी से दुनिया खत्म हो जाती है. बचे लोग आर्ट और थिएटर से उम्मीद रखते हैं. इसमें सुंदर और भावुक कहानी दिखाई गई है. VFX से पुरानी और नई दुनिया के साथ तुलना किया गया है. ये सीरीज सिखाती है कि कला कैसे इंसान को जोड़े रखती है.

Andor

Andor8 / 8

Andor स्टार वॉर्स यूनिवर्स की सीरीज है, जिसमें रेबेलियन की शुरुआत दिखाती है. इसमें कैसियन एंडोर का सफर बहुत ही रियलिस्टिक और डार्क दिखाया गया है. इसमें VFX कमाल के इस्तेमाल किए गए हैं. स्पेसशिप, फाइट सीन से आपको शानदार अनुभव मिलेगा. इस सीरीज में नए रूप में स्टार वॉर्स देखने को मिलता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन