'विश्वनाथ एंड सन्स' को पछाड़ नेटफ्लिक्स पर छाई रवि तेजा की फिल्म, एक्शन संग मिलेगा सस्पेंस का डोज!

Netflix Trending Movie: अगर आप सस्पेंस-थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस और थ्रिलर की डोज मिलेगी. चलिए फिल्म के बारे में डिटेल में जानते हैं.

irumudi trending on netflix (1)
1 / 6
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही रवि तेजा की फिल्म (Pic Credit- Instagram)

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में टॉप ट्रेंडिंग में छाई हुई हैं. रवि तेजा की फिल्म हाल ही में रिलीज हुई है और रिलीज होते ही ये नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में एक्शन और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिल रहे हैं. वहीं इस फिल्म में ट्रेंडिंग लिस्ट में सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'इरुमुडी' है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर 18 सितंबर को रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है. इस फिल्म के एक्शन और सस्पेंस से भरे सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. वहीं ये फिल्म 21 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने तहलका मचा दिया था.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक पिता और बेटी के गहरे रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पिता त्रिनाथ अपनी बेटी के भविष्य के लिए अपने गुस्से को त्याग एक शांतिपूर्वक जीवन जीने का फैसला करता है. हालांकि इस दौरान उसकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आते हैं जो उसे गुस्से भी दिलाते हैं लेकिन उसे इन सब पर कंट्रोल करना पड़ता है.

क्लाइमैक्स से भरे सीन्स

क्लाइमैक्स से भरे सीन्स4 / 6

वहीं जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे इलाके में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ अत्याचार होने की घटनाएं सामने आने लगती हैं. जिसके बाद त्रिनाथ अपनी शांतिपूर्वक जीवन जीने की अपनी शपथ तोड़ देता है और बुराई के खिलाफ खड़ा होता है और उन बच्चियों को इंसाफ दिलाने का फैसला करता है जिन पर अत्याचार हो रहे होते हैं. फिल्म के क्लाइमैक्स में ही असली सस्पेंस छुपा है, इसे जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को छोड़ा पीछे

नेटफ्लिक्स पर इस फिल्म को छोड़ा पीछे5 / 6

फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. ट्रेंडिंग लिस्ट में रवि तेजा की इस फिल्म ने साउथ सुपरस्टार सूर्या की 'विश्वनाथ एंड सन्स' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'विश्वनाथ एंड सन्स' नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं रवि तेजा की 'इरुमुडी' नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर छाई हुई है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रवि तेजा के साथ-साथ और भी कई सितारे शामिल हैं. इनमें कार्तिक अडुसुमल्ली, अजय घोष, रमेश इंदिरा और राजकुमार कासिरेड्डी जैसे सितारे शामिल हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया है. सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म ओटीटी की दुनिया में भी राज कर रही है. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.3 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन