Netflix पर 3 हफ्तों से टॉप 5 में छाई 2 घंटे 15 मिनट की ये रोमांटिक ड्रामा, पावर स्टार की फिल्म को भी पछाड़ा

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं और इन्होंने टॉप ट्रेंडिंग में अपनी जगह बना ली है. आज हम एक ऐसी फिल्म की बात करने जा रहे हैं जो 3 हफ्ते पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और ये 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं?

do deewane seher mein trending on netflix
1 / 8

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फिल्म2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम 'दो दीवाने सहर में' है. मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म नेटफ्लिक्स पर 3 हफ्ते पहले रिलीज हुई थी और अभी भी ये टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

'दो दीवाने सहर में' फिल्म की कहानी शशांक शर्मा और रोशनी श्रीवास्तव के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों का नेचर ऑपोजिट होता है और इसके बाद भी ये दोनों प्यार में पड़ जाते हैं. पूरी फिल्म में दोनों की लव स्टोरी में आए ट्विस्ट एंड टर्न्स ही देखने को मिलते हैं.

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म के ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 8

रवि उदयवार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शशांक जहां अपने बोलने के तरीके से इनसिक्योर फील करता है तो वहीं दूसरी ओर रोशनी अपने लुक्स को लेकर इंसिक्योर होती हैं. वहीं ये इनसिक्योरिटीज ही दोनों की लाइफ में एक खूबसूरत मोड़ ले लेती हैं.

विज्ञापन

दोनों की केमिस्ट्री ने जीता दिल

दोनों की केमिस्ट्री ने जीता दिल5 / 8

मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी और अब नेटफ्लिक्स पर आते ही ये फिल्म ओटीटी पर छा गई है.

पावर स्टार की फिल्म को छोड़ा पीछे

पावर स्टार की फिल्म को छोड़ा पीछे6 / 8

'दो दीवाने सहर में' ने नेटफ्लिक्स पर पावर स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को भी पीछे छोड़ दिया है. जहां 'दो दीवाने सहर में' फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' छठे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 8

'दो दीवाने सहर में' फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म की रेटिंग 6.5 है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ-साथ संदीपा धर और नवीन कौशिक भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

रणवीर सिंह की फिल्म को भी छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह की फिल्म को भी छोड़ा पीछे8 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को भी पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी 'दो दीवाने सहर में' फिल्म के सीन्स को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन