'अल्फा' को पछाड़ Netflix पर छाई 2 घंटे 21 मिनट की कॉमेडी फिल्म, OTT पर आते ही बनी नंबर 1

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 21 मिनट की फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है. इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में आलिया भट्ट की 'अल्फा' को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

Netflix Trending Movie
1 / 6
(Pic Credit- Movie Trailer)

Netflix Trending Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में छाने के बाद ओटीटी पर भी तहलका मचा रही हैं. हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई 2 घंटे 21 मिनट की फिल्म ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया है. ओटीटी पर दस्तक देते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. ये कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 'धमाल 4'

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही 'धमाल 4'2 / 6

नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड करने वाली इस फिल्म का नाम 'धमाल 4' है. 2 घंटे 21 मिनट की इस फिल्म को 4 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. रिलीज होते ही ये फिल्म नंबर पर छा गई. फिल्म में कॉमेडी सीन्स कूट-कूटकर भरे हैं. वहीं अजय देवगन की इस फिल्म ने आलिया भट्ट स्टारर अल्फा को नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है. 'अल्फा' 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी 100 साल पुराने खजाने की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है. लल्लन, आदि, मानव, गुड्डू और अधूरा सभी इस खजाने की तलाश में लग जाते हैं. खजाने की तलाश करते-करते इन सभी की लाइफ में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं, लेकिन इन सभी ट्विस्ट को पार करने के बाद ये अपने मिशन कायम रखते हैं. इस दौरान फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.

फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स

फिल्म में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

'धमाल 4' की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी दिलचस्प होती जाती है. फिल्म के क्लाइमैक्स में ही असली राज खुलता है और पता चलता है कि 100 साल पुराने जिस खजाने को ये सभी ढूंढ रहे हैं आखिर वो किसे मिलता है. क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी. वहीं फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन्स, ड्रामा और एक्शन सीन्स भी देखने को मिलते हैं.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन5 / 6

फिल्म ने सिनेमाघरों में भी धमाल मचाया है. 150 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 222-236 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं सिनेमाघरों में इस फिल्म पर ऑडियंस ने खूब प्यार लुटाया था. वहीं ओटीटी पर भी आने के बाद ये ऑडियंस की फेवरेट फिल्म बन गई. नेटफ्लिक्स पर इस वीकेंड फैंस ने इस फिल्म को सबसे ज्यादा देखा. ये ही वजह है कि ये फिल्म चर्चाओं में बनी हुई है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

फिल्म में अजय देवगन लीड रोल में नजर आए हैं. वहीं अजय देवगन के साथ-साथ फिल्म में रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, रवि किशन, अंजली आनंद, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.8 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन