'मैं वापस आऊंगा' को पछाड़ Netflix पर छाई 2 घंटे 30 मिनट की फिल्म, रोमांस-कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का फुल डोज!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 30 मिनट की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही ट्रेडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया था. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

Netflix trending cocktail 2
1 / 7
(Pic Credit- Youtube) नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म

Netflix Trending Movie: अगर आप रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इस फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. 2 घंटे 30 मिनट की इस ट्रेंडिंग फिल्म ने दिलजीत दोसांझ की लेटेस्ट फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'कॉकटेल 2' है. शाहिद कपूर स्टारर ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सिनेमाघरों में छाने के बाद अब इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था. ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' को भी पीछे छोड़ दिया है. 'मैं वापस आऊंगा' तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

'कॉकटेल 2' की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी दीया और कबीर नाम के कपल के इर्द-गिर्द घूमती है. कबीर और दीया लंबे समय से लिव-इन में रह रहे होते हैं. वहीं दोनों के रिश्तेदार उन पर शादी करने का दबाव डालने लगते हैं, जिसके बाद दोनों एक लॉन्ग ट्रिप करने का प्लान बनाते हैं और भारत के बाहर एक ट्रिप पर चले जाते हैं.

दोस्ती और प्यार की कहानी

दोस्ती और प्यार की कहानी4 / 7

दीया और कबीर की इस कपल ट्रिप में दीया की दोस्त एली की एंट्री हो जाती है. एली की एंट्री होते ही कहानी में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलता है. दरअसल दीया कबीर की वफादारी का पता लगाने के लिए एली को कबीर से फ्लर्ट करने के लिए कहती है. एली कबीर से नजदीकियां बढ़ाती हैं लेकिन कबीर को सिर्फ दीया से ही प्यार होता है तो वो एली के इरादों को इग्नोर कर देता है.

विज्ञापन

कहानी में ट्विस्ट

कहानी में ट्विस्ट5 / 7

फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे एली को कबीर से रियल लव हो जाता है और वो भी दीया की तरह ही कबीर से शादी करने का मन बना लेती है. हालांकि क्लाइमैक्स में अलग ही ट्विस्ट देखने को मिलता है. कहानी में छुपे सस्पेंस को जानने के लिए आपको इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखना होगा.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

फिल्म में दीया का किरदार रश्मिका मंदाना ने निभाया है. वहीं एली के किरदार में कृति सेनन नजर आई हैं. कबीर के किरदार को शाहिद कपूर ने बखूबी निभाया है. इन तीनों सितारों की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर भी तीनों सितारों की एक्टिंग की तारीफ की जा रही है. शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को पहली बार ऑडियंस ने स्क्रीन पर देखा है.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

'कॉकटेल 2' की आईएमडीबी रेटिंग 7 है. मेकर्स ने जब से इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया है, तभी से इस फिल्म के सीन्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. इस फिल्म में आपको रोमांस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वीकेंड बिंज वॉच के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन