अभी 8 एपिसोड ही हुए रिलीज, फिर भी OTT पर धूम मचा रही ये सीरीज; Netflix की बनी टॉप ट्रेडिंग

Netflix Trending Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज में फैमिली-कॉमेडी ड्रामा देखने को मिलेगा. वहीं इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ वीकेंड पर बैठकर देख सकते हैं.

netflix trending chumbak
1 / 6
(Pic Credit- Instagram)

Netflix Trending Series: अगर आप फैमिली-कॉमेडी ड्रामा देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज के अभी तक 8 एपिसोड्स ही रिलीज हुए हैं और रिलीज होते ही ये पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीरीज की काफी तारीफ कर रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'चुंबक' है. इस 16 एपिसोड्स की सीरीज के अभी तक 8 एपिसोड्स ही रिलीज किए गए हैं और ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सीरीज ने सोशल मीडिया पर भी तहलका मचा दिया है. सीरीज में नीना गुप्ता के साथ-साथ सभी सितारों ने कमाल की एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया है. ये ही वजह है कि ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग बन गई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी 'चुंबक' कॉलोनी में रहने वाले 5 फैमिली के इर्द-गिर्द घूमती है. जिनकी लाइफ में अजीबोगरीब घटनाएं देखने को मिलती है. सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे इन पांचों फैमिली की लाइफ में और मुश्किलें बढ़ती दिखती हैं. भले ही इन परिवारों के बीच टेंशन बढ़ती दिखाई दे, लेकिन ऑडियंस को हंसी का डोज ही मिलता है. हर मोड़ पर ये कहानी इमोशन्स और कॉमेडी से भरी हुई है.

सीरीज में दिखी 5 परिवार की कहानी

सीरीज में दिखी 5 परिवार की कहानी4 / 6

सीरीज में मर्चेंट परिवार, केजरीवाल परिवार, ओबेरॉय परिवार, खन्ना परिवार और तारापोरवाला परिवार की लाइफ देखने को मिलती है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस सीरीज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही दे रहे हैं. सीरीज के अभी तक 8 एपिसोड्स ही रिलीज किए गए हैं और 8 एपिसोड्स रिलीज होने बाकी हैं. 16 एपिसोड्स की इस सीरीज ने हर किसी का दिल जीत लिया है. आप भी इसे अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर छाई सीरीज

नेटफ्लिक्स पर छाई सीरीज5 / 6

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही इस सीरीज ने पहले नंबर पर कब्जा कर लिया है. वहीं इस सीरीज ने 'ऑपरेशन सफेद सागर' को भी पीछे छोड़ दिया है. ट्रेंडिंग लिस्ट में 'द जेंटलमैन', 'द अर्ली स्प्रिंग', 'माउस-ट्रैप' और 'इंडियाज गॉट लेटेंट' जैसी सीरीज भी शामिल हैं. लेकिन ये सभी सीरीज 'चुंबक' से पीछे ही हैं. 'चुंबक' में आपको हंसी का डोज मिलेगा और इन सभी सीरीज में एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 6

'चुंबक' सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नीना गुप्ता के साथ-साथ और भी कई सितारे शामिल हैं. इनमें देवेन भोजानी, सुमित व्यास, मानसी पारेख, सुमित राघवन, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, अनंत जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इन सभी सितारों ने कमाल की एक्टिंग की है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन