सिनेमाघरों में फ्लॉप, नेटफ्लिक्स पर आते ही छाई 121 मिनट की एक्शन-थ्रिलर फिल्म; टॉप 4 में बनाई जगह

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी फिल्म ट्रेंड कर रही है जो सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. वहीं अब ओटीटी पर रिलीज होते ही ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

baby do die do trending on netflix
1 / 6
नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही फ्लॉप फिल्म (Pic Credit- Instagram)

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में उलटफेर देखने को मिला है. सिनेमाघरों में फ्लॉप होने वाली थ्रिलर-एक्शन फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर टॉप 4 में अपनी जगह बना ली है. फिल्म में एक्शन के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. चलिए जानते हैं आखिार हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का नाम 'बेबी डू डाई डू' है. इस फिल्म को 23 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आ रही हैं. वहीं हुमा कुरैशी इस फिल्म में एक्शन सीन्स करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी 2 जुड़वां बहनों की कहानी है. एक का नाम बेबी होता है तो एक का नाम दीदी होता है. दीदी का मर्डर हो जाता है, जिसके बाद बेबी पूरी तरह से बदल जाती है. वहीं जब बेबी बड़ी होती है तो वो मुंबई के अंडरवर्ड और रियल एस्टेट माफिया के लिए काम करना शुरू कर देती है. हालांकि इस गैंग में शामिल होने के पीछे बेबी का असली मकसद अपनी बहन के मर्डर का बदला लेना होता है.

क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा है सस्पेंस4 / 6

जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे बेबी अपने मकसद के करीब पहुंचती है. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा है. फिल्म के आखिर में पता चलता है कि क्या बेबी अपनी बहन के हत्यारे से बदला ले पाती है या नहीं. वहीं बेबी की लाइफ में इस दौरान कई उतार-चढ़ाव आते हैं. सस्पेंस से भरे फिल्म के क्लाइमैक्स को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. वीकेंड पर घर बैठकर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर छाई फिल्म

नेटफ्लिक्स पर छाई फिल्म5 / 6

हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' सिनेमाघरों में 3 जुलाई को रिलीज हुई थी. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वहीं फिल्म की कहानी को फैंस ने खूब पसंद किया था. सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया और रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. अब ये फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट6 / 6

'बेबी डू डाई डू' में लीड रोल में हुमा कुरैशी हैं. वहीं हुमा के साथ-साथ फिल्म में सिकंदर खेर और चंकी पांडे भी लीड रोल में हैं. इनके साथ फिल्म में रचित सिंह, सीमा पाहवा, विद्या मालवदे और हिमांशु मलिक भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. सोशल मीडिया पर भी इन सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है. वहीं इस फिल्म को हुमा कुरैशी और साकिब सलीम के प्रोडक्शन हाउस सलीम सिब्लिंग्स ने किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन