Netflix पर छाईं ये 5 पुरानी फिल्में, देखते ही ताजा हो जाएंगी यादें; रोमांस संग मिलेगा थ्रिलर का डोज

Netflix Trending Old Movies: नेटफ्लिक्स पर अक्सर लेटेस्ट फिल्में और सीरीज ट्रेंड करती रहती हैं. वहीं आज हम आपको उन पुरानी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो पुरानी हैं और ये नेटफ्लिक्स पर छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्में काफी वायरल हो रही हैं. इनमें अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख खान तक की फिल्में भी शामिल हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

netflix old trending movies
1 / 6

विज्ञापन

भूल भुलैया

भूल भुलैया2 / 6

अक्षय कुमार की ये हॉरर कॉमेडी फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं हॉरर सीन्स के साथ-साथ फिल्म में कॉमेडी भी कूट-कूटकर भरी हुई है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ विद्या बालन, अमीषा पटेल और राजपाल यादव भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

दृश्यम

दृश्यम3 / 6

अजय देवगन और श्रिया सरन की ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इस फिल्म में अजय देवगन और श्रिया सरन के साथ-साथ इशिता दत्ता और तब्बू भी लीड रोल में हैं.

कुछ-कुछ होता है

कुछ-कुछ होता है4 / 6

शाहरुख खान की 'कुछ-कुछ होता है' भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. साल 1998 में आई इस फिल्म ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शाहरुख खान के साथ-साथ रानी मुखर्जी और काजोल भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो में नजर आए हैं.

विज्ञापन

तलाश

तलाश5 / 6

आमिर खान और करीना कपूर की ये थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. साल 2012 में आई इस फिल्म ने ऑडियंस के होश उड़ा दिए थे. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं. वहीं इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आमिर खान और करीना कपूर के साथ-साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी और रानी मुखर्जी भी लीड रोल में हैं.

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे6 / 6

शाहरुख खान और काजोल की ये आइकॉनिक फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. साल 1995 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट है. फिल्म में एक रोमांटिक कहानी दिखाई गई है और शाहरुख खान और काजोल की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था. इस फिल्म में अनुपम खेर भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन