151 एपिसोड्स, 7 सीजन और भरपूर एंटरटेनमेंट! Netflix पर ट्रेंडिंग बनी 18 साल पुरानी सीरीज

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. 151 एपिसोड्स की ये सीरीज वीकेंड पर घर बैठकर देखने के लिए परफेक्ट चॉइस है. इसमें एंटरटेनमेंट कूट-कूटकर भरा है. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

the mentalist trending on netflix
1 / 6
(Pic Credit- Instagram)

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में फेरबदल देखने को मिला है. टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में एक ऐसी सीरीज ट्रेंड कर रही है जिसका पहला सीजन 18 साल पहले रिलीज हुआ था. 151 एपिसोड्स और 7 सीजन की इस सीरीज ने नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट पर कब्जा कर लिया है. इसमें आपको एंटरटेनमेंट से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल इस सीरीज का नाम 'द मेंटलिस्ट' है. 7 सीजन और 151 एपिसोड्स की इस सीरीज में ड्रामा और एंटरटेनमेंट कूट-कूटकर भरा हुआ है. वहीं कमाल की बात ये है कि इस सीरीज का पहला सीजन 2008 में रिलीज किया गया है और आज 18 साल बाद भी ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस सीरीज में ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन

कब रिलीज हुआ था पहला सीजन?

कब रिलीज हुआ था पहला सीजन?3 / 6

सीरीज का पहला सीजन 2008 में जब रिलीज हुआ था तो ऑडियंस को ये सीरीज काफी पसंद आई थी. वहीं इस सीरीज का आखिरी और 7वां सीजन 2015 में रिलीज किया गया. इस अमेरिकन टीवी सीरीज को पहले अमेरिकन टीवी चैनल CBS पर टेलीकास्ट किया गया था. लेकिन बाद में इसे ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया और नेटफ्लिक्स पर लोग इसे बिंज वॉच करने लगे.

क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरी सीरीज

क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर से भरी सीरीज4 / 6

ऑडियंस को इस सीरीज में ड्रामा के साथ-साथ क्राइम, मिस्ट्री और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं सीरीज के हर एपिसोड के लास्ट में एक सस्पेंस से भरा ट्विस्ट डाला गया है, जिससे दूसरे एपिसोड को देखने के लिए ऑडियंस के बीच एक्साइटमेंट बनी रहे. बता दें इस सीरीज का आखिरी सीजन 2015 में रिलीज किया गया था और सातों सीजन्स पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया था. इसे आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी5 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी पैट्रिक जेन नाम के एक व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. शुरुआत में पैट्रिक सेलिब्रिटी मेंटलिस्ट होने का ढोंग करता है, जो दिखाता है कि उसके पास ऐसी शक्तियां हैं जो लोगों के दिल की बात जान लेती है. लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे पता चलता है कि पैट्रिक के पास कोई शक्तियां नहीं होती बल्कि वो लोगों के बिहेवियर से उनके मन की बात जान लेता है. कहानी को आगे जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग

सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

'द मेंटलिस्ट' की स्टारकास्ट ने अपनी कमाल की एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. वहीं इस सीरीज में पैट्रिक जेन का किरदार साइमन बेकर ने निभाया है. साइमन के साथ-साथ सीरीज में रॉबिन टनी, टिम कांग और ओवेन योमन भी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं. इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन