Netflix Top Trending Shows: 'लॉकअप 2' से लेकर 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' तक, Netflix की टॉप 5 लिस्ट में शामिल हैं ये शोज, देखें लिस्ट

Netflix Top Trending Shows India: अगर आप शोज देखने के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स की टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में ये 5 मजेदार सीरीज शामिल हैं, जिन्हें देखने के बाद आप अपनी सुध-बुध खो बैठेंगे.

Netflix Top Trending Shows
1 / 6
Netflix Top Trending Shows

जुलाई 2026 में नेटफ्लिक्स इंडिया पर भारतीय रियलिटी शोज और इंटरनेशनल थ्रिलर ड्रामा का दबदबा देखने को मिल रहा है. नेटफ्लिक्स की ताजा 'टॉप 5 ट्रेंडिंग टीवी शोज' की लिस्ट में भारतीय दर्शकों के पसंदीदा शोज से लेकर धमाकेदार एक्शन और एनीमे सीरीज शामिल हैं.  

विज्ञापन

Lock Upp

 Lock Upp2 / 6

Lock Upp Season 2 नए होस्ट्स- फराह खान और रितेश देशमुख के साथ नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रहा है. 27 जून से शुरू हुए इस शो में 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स को एक हाई-सिक्योरिटी जेल में बंद किया गया है. यह शो अपने ड्रामे और विवादों के कारण तेजी से दर्शकों के बीच ट्रेंड कर रहा है. यह एक सर्वाइवल रियलिटी शो है.

विज्ञापन

Avatar The Last Airbender

Avatar The Last Airbender3 / 6

अपने ब्लॉकबस्टर पहले सीजन के बाद, एंग (Aang) की यह लाइव-एक्शन एडवेंचर सीरीज अपने Avatar: The Last Airbender Season 2 के साथ वापस आ चुकी है. इसमें नए तत्वों (Elements) को मास्टर करने की एंग की जादुई यात्रा और बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स दर्शकों को बेहद आकर्षित कर रहे हैं.

Indias Got Latent

Indias Got Latent4 / 6

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) का यह बेहद पॉपुलर और अनफिल्टर्ड टैलेंट-कॉमेडी शो सीजन 2 के साथ लौट आया है. इस बार यह शो यूट्यूब के साथ-साथ सीधे Netflix पर भी स्ट्रीम हो रहा है. इसके पहले ही एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर जज नजर आई हैं, जिसके चलते यह ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर बना. अब इसके दूसरे एपिसोड का इंतजार है.

विज्ञापन

I Will Find You

 I Will Find You5 / 6

रहस्य और रोमांच से भरपूर यह लिमिटेड सीरीज इस समय भारतीय और वैश्विक दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. अपनी ग्रिपिंग स्टोरीलाइन और सस्पेंसफुल क्लाइमेक्स की वजह से यह शो टॉप ट्रेंडिंग में मजबूती से टिका हुआ है. यह सस्पेंस से भरी साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज आपके होश उड़ा देगी.

Agent Kim Reactivated

Agent Kim Reactivated 6 / 6

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर कब्जा जमाया है हाई-ऑक्टेन स्पाई ड्रामा 'एजेंट किम रिएक्टिवेटेड' ने. एक पूर्व सीक्रेट एजेंट की वापसी और देश को बचाने के मिशन पर आधारित इस सीरीज को एक्शन लवर्स की तरफ से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. लोगों को यह सीरीज काफी पसंद आ रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन