Netflix Top Trending Movies: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. टॉप 7 फिल्मों की लिस्ट में नई-नई फिल्में शामिल हुई हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों का क्रेज ऑडियंस के बीच में देखने को मिल रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
कॉन सिटी

2 / 8
हरीश दुरैराज के डायरेक्शन में बनी 'कॉन सिटी' पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में अर्जुन दास और अन्ना बेन लीड रोल में हैं. फिल्म के सितारों ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया है. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म के एक्शन से भरपूर सीन्स वायरल हो रहे हैं.
इक्का

3 / 8
सनी देओल की 'इक्का' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सनी देओल के साथ-साथ अक्षय खन्ना, दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी लीड रोल में हैं.
72 आवर्स

4 / 8
हॉलीवुड फिल्म का नाम भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है. ये फिल्म तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें केविन हार्ट, टेयाना टेलर और मार्सेलो हर्नांडेज भी लीड रोल में हैं.
पति पत्नी और वो दो

5 / 8
आयुष्मान खुराना स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान भी लीड रोल में हैं. इन स्टार्स की एक्टिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं इसे आप अपनी वीकेंड बिंज लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
ब्लास्ट

6 / 8
सुभाष के राज के डायरेक्शन में 'बनी ब्लास्ट' भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में अर्जुन सरजा, प्रीति मुखुंधन और अभिरामी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
दादी की शादी

7 / 8
कपिल शर्मा की कॉमेडी और फैमिली ड्रामा 'दादी की शादी' नेटफ्लिक्स पर छठे नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में कपिल शर्मा के साथ-साथ सादिया खतीब, आर सरथकुमार, योगराज सिंह और नीतू कपूर लीड रोल में हैं.
पेद्दी

8 / 8
राम चरण और जाह्नवी कपूर की ये एक्शन फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. ये फिल्म 7वें नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राम चरण और जाह्नवी कपूर के साथ-साथ शिव राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा भी लीड रोल में हैं.