Netflix पर आते ही छाई 2 घंटे 45 मिनट की रोमांटिक फिल्म, सिनेमाघरों के बाद OTT पर मचाया तहलका!

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग फिल्म ने सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी तहलका मचा दिया है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम क्या है.

main vaapas aaunga on netflix
1 / 6

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में 2 घंटे 45 मिनट की रोमांटिक फिल्म रिलीज हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. ओटीटी से पहले ये रोमांटिक फिल्म सिनेमाघरों में भी तहलका मचा चुकी है. इसमें रोमांस और इमोशन्स की कहानी देखने को मिलेगी. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म का नाम 'मैं वापस आऊंगा' है. दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में रोमांस और इमोशन्स से भरी कहानी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी कीनू और जिया की लव स्टोरी की इर्द-गिर्द घूमती है. 1947 में हुए बंटवारे के बाद दोनों अलग हो जाते हैं और कीनू अपनी पूरी जिंदगी जिया की याद में बिता देता है. वहीं अपने आखिरी पलों में कीनू को जिया की याद सताने लगती है और वो पुरानी यादों में खो जाता है.

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस

क्लाइमैक्स में छुपा सस्पेंस4 / 6

कीनू की एक ही आखिरी ख्वाइश होती है जिसे पूरा किए बिना कीनू इस दुनिया को छोड़कर भी नहीं जा पाता. वहीं कीनू का पोता निरवैर अपने दादा की इच्छा पूरी करने की ठान लेता. इसके बाद धीरे-धीरे निरवैर को कीनू की पिछली लाइफ के कई राज पता चलते हैं. क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन5 / 6

इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 99.32 करोड़ की कमाई की. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स ही मिला. अब नेटफ्लिक्स पर भी इस फिल्म को देखकर ऑडियंस इस फिल्म की दीवानी हो गई है.

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की स्टारकास्ट और आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन भी किया. वहीं स्क्रीन पर शरवरी वाघ और वेदांग रैना की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आई. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन