Netflix पर पिछले 2 हफ्तों से नंबर 1 बनी हुई है 7 एपिसोड्स की ये थ्रिलर सीरीज, बहन के बदले पर टिकी कहानी!

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स पर कई नई और पुरानी सीरीज-फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. आज हम एक ऐसी सीरीज की बात करने जा रहे हैं जो पिछले 2 हफ्तो से नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इस सीरीज में आपको थ्रिलर सीन्स के साथ-साथ भरपूर सस्पेंस देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं?

glory series trending on netflix
1 / 7

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज का नाम 'ग्लोरी' है. 7 एपिसोड्स की क्राइम-थ्रिलर सीरीज में आपको बॉक्सिंग भी देखने को मिलेगी. इस सीरीज को 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और ये 2 हफ्तों बाद भी पहले नंबर पर छाई हुई है.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 7

सीरीज की कहानी की बात करें तो ये 2 भाइयों की कहानी है जो अपने परिवार से अलग-अलग रहते हैं. दोनों की लाइफ में अलग-अलग स्ट्रगल चल रही होती है. वहीं कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों की एक बहन गुड़िया और उसके बॉक्सिंग स्टार बायफ्रेंड की हत्या कर दी जाती है.

सीरीज में ट्विस्ट

सीरीज में ट्विस्ट4 / 7

अपनी बहन और बॉक्सिंग स्टार की हत्या की जांच के लिए दोनों भाई साथ में आते हैं. इस दौरान दोनों की लाइफ पूरी तरह से बदल जाती है और दोनों की लाइफ का एक ही मकसद होता है कि उन्हें अपनी बहन के कातिल को ढूंढना है और उससे बदला लेना है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच5 / 7

जांच पड़ताल के दौरान दोनों भाईयों की लाइफ में भी काफी बदलाव देखने को मिलते हैं. वहीं इसी दौरान कहानी में कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. सीरीज का असली सस्पेंस क्लाइमैक्स में छुपा है. क्लाइमैक्स को जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर बिंज वॉच करनी होगी.

सीरीज की स्टारकास्ट

सीरीज की स्टारकास्ट6 / 7

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिव्येंदु शर्मा और पुलकित सम्राट के साथ-साथ जन्नत जुबैर, सयानी गुप्ता, सुविंदर विक्की और आशुतोष राणा भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए हैं.

विज्ञापन

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?

कितनी है आईएमडीबी रेटिंग?7 / 7

इस सीरीज के सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है. वहीं इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है. अगर आप भी क्राइम-थ्रिलर देखने के शौकीन हैं तो इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन