सिनेमाघरों में फ्लॉप, Netflix पर टॉप ट्रेंडिंग बनी 2 घंटे 24 मिनट की फिल्म; क्या आपने देखी?

Netflix Top Trending Movie: सिनेमाघरों में फ्लॉप होने के बाद 2 घंटे 24 मिनट की फिल्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को आप भी अपनी फैमिली के साथ ओटीटी पर बिंज वॉच कर सकते हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.

GDN movie on netflix
1 / 6
(Pic Credit- Instagram)

Netflix Top Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई है जो सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई थी. थिएटर्स में भले ही ये फिल्म फ्लॉप हुई हो लेकिन ओटीटी पर रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई. 2 घंटे 24 मिनट की इस फिल्म में आपको ड्रामा से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म ने ओटीटी पर रिलीज होते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं.  

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्म2 / 6

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम GDN है. 4 सितंबर को हाल ही में इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. ट्रेंडिंग लिस्ट में इस फिल्म ने आलिया भट्ट की 'अल्फा' को भी पीछे छोड़ दिया है. जहां एक तरफ GDN मूवी तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है तो वहीं आलिया भट्ट की 'अल्फा' फिल्म 5वें नंबर पर छाई हुई है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 6

फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी इंडियन इनोवेटर जी डी नायडू की लाइफ पर आधारित है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जी डी नायडू ने इंजीनियरिंग का सफर शुरू किया. जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में उनकी लाइफ के ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. वहीं फिल्म में ब्रिटिश राज भी देखने को मिलता है. फिल्म के क्लाइमैक्स में क्या होता है ये जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

आर माधवन ने जीता दिल

आर माधवन ने जीता दिल4 / 6

'जीडीएन' में जी डी नायडू का किरदार आर माधवन ने बखूबी निभाया है. आर माधवन ने फिल्म में जी डी नायडू की लाइफ के सभी अप्स एंड डाउन्स को दिखाया है. फिल्म के ये सभी सीन्स फैंस को खूब पसंद भी आए. वहीं सोशल मीडिया पर भी फिल्म के कुछ सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि सिनेमाघरों में ये फिल्म मुंह के बल गिरी थी और फ्लॉप हो गई थी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट5 / 6

आर माधवन स्टारर ये फिल्म 7 अगस्त को रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म फ्लॉप साबित हो गई थी. कृष्णकुमार रामकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में पसंद नहीं किया गया था. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आर माधवन के साथ-साथ सत्यराज, जयराम, प्रियामणि और दुशारा विजयन भी लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में अच्छा काम किया है.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग6 / 6

नेटफ्लिक्स पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है. वहीं इस फिल्म को आप 5 भाषाओं पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ शामिल हैं. इस फिल्म के अलावा नेटफ्लिक्स पर आलिया भट्ट की 'अल्फा', शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', तापसी पन्नू की 'गांधारी', अजय देवगन की 'धमाल 4' और विष्णु विशाल की 'गट्टा कुश्ती 2' जैसी फिल्में भी ट्रेंड कर रही हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन