Netflix Top 7 TV Dramas: वीकेंड में binge-watch के लिए परफेक्ट हैं ये 7 टीवी शोज, टॉप 5 की लिस्ट में 3 कोरियन शोज का दबदबा

Netflix Best 7 TV Shows: वीकेंड के लिए कुछ परफेक्ट binge-watch की तलाश में हैं, तो ये 7 मजेदार टीवी शोज आपके लिए ही बने हैं. जबकि टॉप 5 लिस्ट में इन 3 कोरियन शोज ने दबदबा बनाया हुआ है. अगर आप कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो इन शोज के नाम नोट कर लें.

Netflix Best 7 TV Shows
1 / 8
Netflix Best 7 TV Shows

कॉमेडी-ड्रामा-सस्पेंस से भरपूर इन शोज की कहानियां आपको बड़ी मजेदार लगेगीं. हफ्ते में इस छुट्टी के दौरान आप इन शोज को बिंज वॉच कर सकते हैं. हंसी के ठहाकों के साथ जबरदस्त रहस्य आपके होश उड़ा देंगे.  

विज्ञापन

द वंडरफूल्स

 द वंडरफूल्स2 / 8

पार्क बो-गुम और किम सो-ह्यून स्टारर इस कोरियन शो को नंबर 1 पोजीशन मिली है. यह कहानी कुछ ऐसे अजीबोगरीब किरदारों की है जिन्हें अनजाने में सुपरपावर्स मिल जाती हैं और वे शहर के क्रिमिनल्स से भिड़ जाते हैं.

विज्ञापन

बर्लिन

बर्लिन3 / 8

मशहूर सीरीज 'मनी हाइस्ट' (Money Heist) के इस स्पिन-ऑफ शो का नया सीजन आते ही नंबर 2 पर ट्रेंड कर रहा है. पेरिस और यूरोप के अन्य कोनों में होने वाली शानदार चोरियां और बर्लिन का शातिर अंदाज आपको बांधे रखेगा.

वायरल हिट

वायरल हिट 4 / 8

इन दोनों कोरियन शोज ने टॉप 5 में जगह बनाई है. जहां 'वायरल हिट' सोशल मीडिया, बुलिंग और फाइटिंग पर आधारित एक यूथ-ओरिएंटेड शो है, वहीं 'टीच यू अ लेसन' एक दमदार रिवेंज ड्रामा है.

विज्ञापन

टीच यू अ लेसन

टीच यू अ लेसन 5 / 8

यह डार्क-रिवेंज सस्पेंस से भरा कोरियन ड्रामा एक ऐसे प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमता है, जिसका परिवार एक रसूखदार और अमीर शख्स की वजह से तबाह हो जाता है. कानून से न्याय न मिलने पर, वह प्रोफेसर खुद कानून को हाथ में लेता है. 'द ग्लोरी' (The Glory) जैसा डार्क और सैटिस्फाइंग रिवेंज ड्रामा पसंद करने वालों के लिए यह शो एक परफेक्ट वॉच है. इसका हर एक ट्विस्ट आपको हैरान कर देगा.

तस्करी

तस्करी6 / 8

इन्वेस्टिगेशन और क्राइम पर बनी ये टीवी सीरीज आपके रोंगटे खड़े करने के लिए पर्याप्त है. भारत की पृष्ठभूमि पर बनी यह वेब सीरीज इंटरनेशनल स्मगलिंग (अंतरराष्ट्रीय तस्करी) के काले कारोबार को दिखाती है. इसकी कहानी एक ईमानदार कस्टम अधिकारी और देश के सबसे शातिर अंडरवर्ल्ड स्मगलर के बीच चूहे-बिल्ली के खेल पर आधारित है. ड्रग्स, प्राचीन कीमती मूर्तियों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए खुफिया एजेंसियां किस हद तक जाती हैं, यह इस शो में दिखाया गया है.

विज्ञापन

इफ विशेज कुड किल

इफ विशेज कुड किल7 / 8

अगर आप साइकोलॉजिकल थ्रिलर देखना पसंद करते हैं, तो यह सीरीज आपके लिए बनी है. इसकी कहानी एक साधारण महिला की है जो अपनी जिंदगी से परेशान है. एक रात गुस्से में वह उन लोगों की मौत की कामना करती है जिन्होंने उसे चोट पहुँचाई थी. यह शो आपके दिमाग के साथ खेलता है. इसका थ्रिलर एलिमेंट बेहद डरावना और सस्पेंस से भरा हुआ है, जो अंत तक आपको सोचने पर मजबूर रखता है.

रॉ

रॉ8 / 8

यह शो WWE का दुनिया भर में मशहूर एक वीकली रेसलिंग शो (Professional Wrestling Show) है, जो लाइव टेलीकास्ट होता है. जनवरी 2025 से WWE का यह असली रेसलिंग शो 'Monday Night Raw' भी नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीम होना शुरू हुआ, जो अब तक 2026 में भी इसके लाइव शोज और रिकॉर्डिंग आती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन