Netflix Top 5 Movies: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में हुआ उलटफेर! टॉप 5 में इन 5 फिल्मों ने बनाई जगह; देखें लिस्ट

Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नई-नई फिल्मों ने जगह बना ली है. इन फिल्मों के सीन्स सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहे हैं. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर हम किन-किन फिल्मों की बात कर रहे हैं.

netflix trending movies list
1 / 6
नेटफ्लिक्स पर छाईं ये 5 फिल्में (Pic Credit- Instagram)

Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. ट्रेंडिंग लिस्ट में नई-नई फिल्मों में शामिल हुई हैं. इनमें आपको सस्पेंस, ड्रामा और एक्शन से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. अगर आप भी नई फिल्मों की तलाश में हैं तो इन फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.  

विज्ञापन

विश्वनाथ एंड सन्स

विश्वनाथ एंड सन्स2 / 6

सूर्या की ये फिल्म सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ओटीटी पर तहलका मचा रही है. फिल्म में सूर्या के साथ-साथ ममिता बैजू भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म में आपको कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म ने सिनेमाघरों में भी ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है.

विज्ञापन

जीडीएन

जीडीएन3 / 6

आर माधवन की इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म की कहानी भारतीय आविष्कारक जीडी नायडू की लाइफ पर बनी है. फिल्म में आर माधवन ने बखूबी जीडी नायडू का किरदार निभाया है. वहीं फिल्म सिनेमाघरों में तो तहलका नहीं मचा पाई, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग बन गई. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है.

धमाल 4

धमाल 44 / 6

कॉमेडी से भरी अजय देवगन की 'धमाल 4' भी नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म सिनेमाघरों में छाने के बाद अब ओटीटी पर भी तहलका मचा रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर शामिल है. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रवि किशन लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

गांधारी

गांधारी5 / 6

तापसी पन्नू की 'गांधारी' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. इस फिल्म में सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी कहानी देखने को मिलती है. वहीं तापसी पन्नू ने फिल्म में एक नेत्रहीन महिला का किरदार निभाया है. ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरी ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में तापसी पन्नू के साथ-साथ स्वास्तिका मुखर्जी, छाया कदम, प्रशांत नारायणन और चंदन रॉय मुख्य भूमिका में हैं.

कोरियन कनकराजू

कोरियन कनकराजू6 / 6

वरुण तेज स्टारर ये फिल्म भी चर्चाओं में बनी हुई है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म में सस्पेंस के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण तेज के साथ-साथ रितिका नायक, सत्या, सुनील और श्रीनिवास अवसराला जैसे सितारे लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में कमाल की एक्टिंग की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन