Netflix Top 5 Movies: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाईं ये 5 फिल्में, 2 में तो दिखी सुपरहीरो की पावर

Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर भारत में 5 फिल्मों ने तहलका मचाया हुआ है. इन फिल्मों की लिस्ट में साउथ से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में शामिल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में और किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Netflix Top 5 Trending Movies
1 / 6

Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर 5 फिल्में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई हैं. इन फिल्मों में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. टॉप 5 ट्रेंडिंग फिल्मों की लिस्ट में 2 फिल्में ऐसी हैं जिसमें सुपरहीरो की पावर देखने को मिलेगी. इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.  

विज्ञापन

गट्टा कुश्ती 2

गट्टा कुश्ती 22 / 6

विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाई हुई है. इस फिल्म में विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया है. वहीं अगर आप किसी नई फिल्म की तलाश में हैं तो ये फिल्म वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7 है.

विज्ञापन

पेद्दी

पेद्दी3 / 6

राम चरण की 'पेद्दी' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें राम चरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा लीड रोल में हैं. इस फिल्म में आपको स्पोर्ट्स के साथ-साथ एक्शन भी भरपूर मिलेगा.

कॉन सिटी

कॉन सिटी4 / 6

साक्षी वैद्य और अर्जुन दास स्टारर ये क्राइम कॉमेडी फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में है. इस फिल्म को ओटीटी पर फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं. वीकेंड पर घर में बैठकर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म एक परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

स्पाइडर मैन: होम कमिंग

स्पाइडर मैन: होम कमिंग5 / 6

साल 2017 में रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की ये फिल्म भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. फिल्म में टॉम हॉलैंड सुपरहीरो 'स्पाइडर मैन' का किरदार निभा रहे हैं. टॉम हॉलैंड के साथ-साथ फिल्म में जेंडया, माइकल कीटन, मारिसा टोमेई, लौरा हैरियर और रॉबर्ट डाउने जूनियर भी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.4 है.

स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम

स्पाइडर मैन: फार फ्रॉम होम6 / 6

साल 2019 में आई ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 5वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में भी टॉम हॉलैंड के साथ जेंडया लीड रोल में नजर आई हैं. इस फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन