Netflix Top 5 Movies: नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही हैं ये 5 फिल्में, सस्पेंस-एक्शन और ड्रामा से भरी है हर कहानी!
Netflix Top 5 Movies: नेटफ्लिक्स पर नई-नई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों की कहानी को खूब पसंद किया जा रहा है. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Netflix Top 5 Movies: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में नई-नई फिल्में छाई हुई हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस-एक्शन और ड्रामा का फुल डोज मिलेगा. वहीं इन फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों की कहानियों पर फैंस पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं. इनमें अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म से लेकर आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म तक शामिल है. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.
धमाल 4
2 / 6अजय देवगन स्टारर ये कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी टॉप ट्रेंडिंग बनी हुई है. कॉमेडी और ट्विस्ट से भरपूर ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन के साथ-साथ अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, रवि किशन और जावेद जाफरी लीड रोल में हैं.
गांधारी
3 / 6तापसी पन्नू की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे जो ऑडियंस को खूब एंटरटेन करते हैं. वहीं इस फिल्म को 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और ये ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर छाई हुई है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू के साथ-साथ इश्वाक सिंह, छाया कदम, स्वास्तिका मुखर्जी और मीता भी मुख्य भूमिका में हैं.
जीडीएन
4 / 6आर माधवन की ये फिल्म भी ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी. वहीं जब इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया तो ये रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में आर माधवन ने अपनी एक्टिंग से ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आर माधवन के साथ-साथ प्रियामणि, सत्यराज और जयराम भी मुख्य भूमिका में हैं.
कोरियन कनक राजू
5 / 6हॉरर और कॉमेडी से भरी ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. मेरलापाका गांधी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर शामिल है. इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें वरुण तेज के साथ-साथ रितिका नायक और सत्या भी लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म को आप तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भी देख सकते हैं.
अल्फा
6 / 6आलिया भट्ट स्टारर 'अल्फा' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई हुई है. फिल्म में आपको एक्शन और थ्रिलर सीन्स का भरपूर डोज मिलेगा. वहीं नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म 5वें नंबर पर छाई हुई है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ धांसू एक्शन करती नजर आ रही हैं. वहीं इन दोनों सितारों के साथ-साथ फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी लीड रोल में नजर आए हैं.