Ikka से Super Subbu तक, Netflix पर छाईं ये 10 लेटेस्ट फिल्में-सीरीज; वीकेंड वॉच लिस्ट में करें ऐड

Netflix Top 10 Trending Movies Series: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनके ट्विस्ट एंड टर्न्स काफी मजेदार हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है.

Netflix Top 10 Trending Movies Series
1 / 11

Netflix Top 10 Trending Movies Series: वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए एक से बढ़कर एक नई-नई फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. इन फिल्मों और सीरीज में आपको कॉमेडी, सस्पेंस और क्राइम का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मिलेगा. वहीं सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.  

विज्ञापन

इक्का

इक्का2 / 11

सनी देओल और अक्षय खन्ना की ये लेटेस्ट फिल्म नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर धाक जमा ली है. वहीं इस फिल्म में सनी देओल और अक्षय खन्ना के साथ-साथ लीड रोल में दीया मिर्जा, संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

पति पत्नी और वो दो

पति पत्नी और वो दो3 / 11

आयुष्मान खुराना स्टारर ये कॉमेडी फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म के कॉमेडी सीन्स देखकर आपके चेहरे पर हंसी आ जाएगी. भले ही ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप रही हों, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये छा गई है. इसमें वामिका गब्बी, सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह भी लीड रोल में हैं.

लॉक अप 2

लॉक अप 24 / 11

फराह खान का ये शो भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस शो में टीवी के जाने-माने सितारे पार्टिसिपेट कर रहे हैं. इनके साथ ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी इस शो में अपनी धाक जमाते नजर आ रहे हैं. बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट है.

विज्ञापन

सुपर सुब्बू

सुपर सुब्बू5 / 11

संदीप किशन और मिथिला पालकर स्टारर ये सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इसमें आपको कॉमेडी के साथ-साथ ड्रामा से भरपूर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस सीरीज को आप तेलुगु के साथ-साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी देख सकते हैं.

आई विल फाइंड यू

आई विल फाइंड यू6 / 11

सैम वर्थिंगटन स्टारर इस सीरीज को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज ने भी नेटफ्लिक्स पर कब्जा किया हुआ है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

पेद्दी

पेद्दी7 / 11

राम चरण और जाह्नवी कपूर की ये एक्शन थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म ने सोशल मीडिया पर भी खूब तहलका मचाया हुआ है. अगर आप एक्शन थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.

दादी की शादी

दादी की शादी8 / 11

कपिल शर्मा और नीतू कपूर स्टारर ये फैमिली ड्रामा फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. इस फिल्म में फैमिली ड्रामा के साथ-साथ कॉमेडी से भरपूर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. बता दें ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी और अब नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन

ब्लास्ट

ब्लास्ट9 / 11

अर्जुन और अभिरामी स्टारर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक्शन से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के खूब चर्चे हो रहे हैं.

टीच यू अ लेसन

टीच यू अ लेसन10 / 11

इस कोरियन ड्रामा सीरीज को भी आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस सीरीज के 10 एपिसोड्स हैं और हर एपिसोड में आपको एक्शन और सस्पेंस का भरपूर डोज मिलेगा. वीकेंड पर घर बैठकर बिंज वॉच करने के लिए ये परफेक्ट है.

विज्ञापन

अवतार: द लास्ट एयरबेंडर

अवतार: द लास्ट एयरबेंडर11 / 11

नेटफ्लिक्स पर इस सीरीज को हाल ही में रिलीज किया गया है और आते ही ये नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन रिलीज हो चुके हैं. एक्शन सीरीज देखने के शौकीनों के लिए ये बेस्ट चॉइस है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन