Netflix Releases: एंटरटेनमेंट का फुल ऑन धमाका! नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुईं ये 5 नई फिल्में-सीरीज, देखें लिस्ट

Netflix Releases: नेटफ्लिक्स की नई-नई फिल्में और सीरीज को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों और सीरीज के चर्चे हो रहे हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किस-किसका नाम शामिल है.

netflix releases 2026
1 / 6

Netflix Releases: नेटफ्लिक्स पर हाल ही में नई-नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं. ये फिल्में और सीरीज रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इनमें आपको रोमांस, थ्रिलर, सस्पेंस और कॉमेडी से भरपूर सीन्स मिलेंगे. बिंज वॉच करने के लिए आप इन फिल्मों और सीरीज को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज शामिल हैं.

विज्ञापन

मैं वापस आऊंगा

मैं वापस आऊंगा2 / 6

दिलजीत दोसांझ स्टारर ये फिल्म भी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है. वहीं रिलीज होते ही ये टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. इस फिल्म में रोमांस और इमोशन्स का भरपूर डोज है. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिलजीत दोसांझ के साथ-साथ वेदांग रैना, शरवरी वाघ और नसीरुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

ऑपरेशन सफेद सागर

ऑपरेशन सफेद सागर3 / 6

सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल स्टारर ये 6 एपिसोड्स की सीरीज भी नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. इस सीरीज में कारगिल युद्ध के बारे में दिखाया गया है. वीकेंड बिंज वॉच के लिए ये परफेक्ट चॉइस है. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल के साथ अभय वर्मा भी लीड रोल में हैं.

द लास्ट हाउस

द लास्ट हाउस4 / 6

ये हॉरर फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है. रिलीज होते ही ये फिल्म भी ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म में आपको हॉरर के साथ-साथ एक से बढ़कर एक थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. लुई लेटेरियर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में ग्रेटा ली और वैगनर मौरा लीड रोल में हैं. इन दोनों की एक्टिंग को हर कोई पसंद कर रहा है.

विज्ञापन

डेथ इंक. सीजन 4

डेथ इंक. सीजन 45 / 6

'डेथ इंक' का चौथा सीजन हाल ही में रिलीज हुआ है. इस सीजन का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और अब फाइनली ये सीजन रिलीज हो चुका है तो फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. सीरीज की स्टारकास्ट की बात की जाए तो इस सीरीज में डिएगो मार्टिन, कार्लोस एरेस, साल्वा रीना, अमाया सलामांका और एड्रियाना टोरेबेजानो लीड रोल में हैं.

अवर स्टिकी लव

अवर स्टिकी लव6 / 6

अगर आप रोमांटिक कॉमेडी सीरीज देखने के शौकीन हैं तो इस सीरीज को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. मेकर्स ने जब से इस सीरीज का पोस्टर रिलीज किया था, तभी से फैंस इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे थे. वहीं सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के सीन्स काफी वायरल हो रहे हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन