Netflix की ट्रेंडिंग लिस्ट में हुआ फेरबदल, नई-नई फिल्मों ने टॉप 5 लिस्ट पर किया कब्जा
Netflix Trending Movies: नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में नई-नई फिल्में शामिल हुई हैं. इन फिल्मों को आप अपनी वीकेंड बिंज लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के बीच इन फिल्मों का अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम है.

Netflix Trending Movies: नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में फेरबदल होता हुआ दिखाई दिया है. नई-नई फिल्में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई हैं. इन फिल्मों में आपको एक्शन, थ्रिलर और रोमांस के भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. अगर आप वीकेंड को घर में रहकर ही एन्जॉय करना चाहते हैं तो इन फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
कॉकटेल 2
2 / 6शाहिद कपूर स्टारर 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में तहलका मचाने के बाद नेटफ्लिक्स पर भी छाई हुई है. ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर कब्जा किए हुए है. फैंस को इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का लंबे समय से इंतजार था, वहीं अब जब ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है तो फैंस इसके दीवाने हो गए हैं. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ-साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है.
मैं वापस आऊंगा
3 / 6इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' को भी हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. सिनेमाघरों के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है. रिलीज होते ही ये फिल्म ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई थी. वहीं ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिलजीत दोसांझ, शरवरी वाघ, वेदांग रैना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की कहानी और गानों ने ऑडियंस का दिल जीत लिया है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8 है.
प्यार प्रेमा कल्याणम
4 / 6एलन और सान्वे मेघना स्टारर इस फिल्म को बीते शुक्रवार ही ओटीटी पर रिलीज किया गया है. नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. वहीं फिल्म में रोमांस और कॉमेडी का डबल डोज मिलेगा. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें इसमें एलन और सान्वे मेघना के साथ-साथ राधिका सरथकुमार, योगी बाबू, एमएस भास्कर, गीता कैलाशम, एलंगो कुमारवेल और सेंथिल भी मुख्य भूमिका में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6 है.
द लास्ट हाउस
5 / 6हॉरर-थ्रिलर फिल्मों के शौकीनों के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. सोशल मीडिया पर इस फिल्म का क्रेज ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है. वहीं नेटफ्लिक्स पर भी ये फिल्म चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें ग्रेटा ली और वैगनर मौरा लीड रोल में हैं. इस फिल्म ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. हालांकि फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.5 है.
गट्टा कुश्ती 2
6 / 6विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी की ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म भी नेटफ्लिक्स की टॉप 5 ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर 5वें नंबर पर छाई हुई है. फिल्म में पति-पत्नी की नोक-झोंक को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. वहीं विष्णु विशाल और ऐश्वर्या लक्ष्मी की जोड़ी को भी फैंस इस फिल्म में काफी पसंद कर रहे हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.8 है.