Lock Upp 2 के हीरो बने ये 5 कंटेस्टेंट्स, 1 के खिलाफ हुए 14 इनमेट्स; देखें लिस्ट में किस-किसका नाम

Lock Upp 2 Strong Contestants: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' चर्चाओं में बना हुआ है. शो में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. 15 कंटेस्टेंट्स में 5 कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जो पहले ही दिन से स्ट्रॉन्ग बनकर उभर रहे हैं. आज हम आपको इस शो के 5 स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो ऑडियंस को खूब एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं.

netflix lock upp 2
1 / 6

विज्ञापन

आकांक्षा चमोला

आकांक्षा चमोला2 / 6

गौरव खन्ना की वाइफ और टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला पहले ही दिन से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अपनी फनी बातों और अपने स्ट्रॉन्ग स्टैंड की वजह से आकांक्षा ऑडियंस के दिलों पर छा गई हैं. शो में आकांक्षा की पर्सनैलिटी को काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं टास्क में भी आकांक्षा अपना दिमाग लगाती दिखाई दे रही हैं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

विज्ञापन

श्रेया कालरा

श्रेया कालरा3 / 6

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर श्रेया कालरा भी शो की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं. श्रेया जब से 'लॉक अप' में कैद हुई हैं, तभी से वो चर्चाओं में बनी हुई हैं. श्रेया हमेशा ही बेबाकी से अपना स्टैंड लेती नजर आई हैं. वहीं सभी 14 इनमेट्स श्रेया के खिलाफ भी हो गए हैं और सभी ने उन्हें कॉर्नर कर दिया है. इसके बाद भी श्रेया गेम में मजबूती से बनी हुई हैं.

हरशद चोपड़ा

हरशद चोपड़ा4 / 6

टीवी के मशहूर स्टार हरशद चोपड़ा भी शो में आकर अपनी रियल पर्सनैलिटी ऑडियंस को दिखा रहे हैं. हरशद ने 5 एपिसोड्स में साबित कर दिखाया है कि वो इसी शो के लिए बने हैं. हाल ही में हुए टास्क के दौरान भी हरशद ऑडियंस की नजरों में छा गए हैं.

विज्ञापन

राम कपूर

राम कपूर5 / 6

टीवी स्टार राम कपूर भी 'लॉक अप' में मजबूती से अपना स्टैंड लेते दिखाई देते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में राम कपूर ने फराह खान तक को चुप करा दिया. हालांकि इसके लिए उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है. लेकिन इसके बावजूद भी राम का गेम काफी स्ट्रॉन्ग दिखाई दे रहा है.

योगेश रावत

योगेश रावत6 / 6

स्प्लिट्सविला में नजर आने वाले योगेश रावत की पर्सनैलिटी भी 'लॉक अप' में मजबूत दिखाई दे रही है. योगेश रावत का पहले ही दिन श्रेया कालरा के साथ झगड़ा हो गया था, जिसके बाद हर कोई उन्हें देखकर हैरान रह गया था. वहीं सोशल मीडिया पर योगेश रावत के गेम को उनके फैंस पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन