Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स से जल्द ही कुछ फिल्में हटने जा रही हैं. अगर आपने इन फिल्मों को अभी तक नहीं देखा है तो वीकेंड पर इन फिल्मों को बिंज वॉच कर लें, कहीं बाद में आपको इन फिल्मों को ना देख पाने का पछतावा ना हो. इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म भी शामिल है. चलिए जानते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज

2 / 8
साल 2017 में आई दीपिका पादुकोण और विन डिजल स्टारर ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ एडवेंचर सीन्स देखने को मिलेंगे. अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो वीकेंड पर देख लें.
अस

3 / 8
अगर आप हॉरर मिस्ट्री फिल्में देखने के शौकीन हैं तो ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट चॉइस है. ये भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से विदा लेने जा रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें लुपिता न्योंगो, जॉर्डन पील और विंस्टन ड्यूक लीड रोल में हैं.
स्पीक नो इविल

4 / 8
साल 2024 में रिलीज हुई ये हॉरर ड्रामा फिल्म भी नेटफ्लिक्स से जल्द ही हटने जा रही है. 1 घंटा 50 मिनट की इस फिल्म में आपको हॉरर सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म में जेम्स मैकवो, मैकेन्जी डेविस, ऐस्लिंग फ्रांकोसी और स्कूट मैकनैरी लीड रोल में हैं.
द विजिट

5 / 8
साल 2015 में रिलीज हुई 'द विजिट' का नाम भी नेटफ्लिक्स से हटने जा रही फिल्मों में शामिल है. एम. नाइट श्यामलन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म एक हॉरर ड्रामा है. इस फिल्म में ओलिविया डीजोंग और एड ऑक्सनबोल्ड मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.
एक्सेप्टेड

6 / 8
साल 2006 में रिलीज हुई इस फिल्म में स्कूल से कॉलेज लाइफ तक का सफर देखने को मिलता है. वहीं इस फिल्म में कॉमेडी सीन्स भरपूर हैं. फिल्म में जस्टिन लॉन्ग, ब्लेक लिवली, एडम हर्शमैन और हन्ना मार्क्स लीड रोल में हैं.
द लास्ट कैसल

7 / 8
ये एक्शन थ्रिलर फिल्म भी नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है. साल 2001 में रिलीज हुई इस फिल्म में वॉर देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रॉबर्ट रेडफोर्ड, जेम्स गैंडोल्फिनी, मार्क रफालो, डेलरॉय लिंडो और ब्रायन गुडमैन लीड रोल में हैं.
क्लोजर

8 / 8
रोमांटिक फिल्मों के शौकीनों के लिए ये फिल्म परफेक्ट चॉइस है. साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में नताली पोर्टमैन, क्लाइव ओवेन और जूलिया रॉबर्ट्स लीड रोल में हैं. वीकेंड पर अपने पार्टनर के साथ बैठकर देखने के लिए ये बेस्ट फिल्म है.