Netflix से जल्द हटने जा रहीं ये 5 फिल्में, तापसी पन्नू की हॉरर ड्रामा भी लिस्ट में शामिल
नेटफ्लिक्स से जल्द ही कुछ फिल्में हटने जा रही हैं. इन फिल्मों को आप जल्द ही अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें ताकि आप इन फिल्मों को मिस ना कर दें. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स पर एक से बढ़कर एक नई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. आज हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो जल्द ही नेटफ्लिक्स से हटने जा रही हैं. इन फिल्मों को आप इस वीकेंड बिंज वॉच कर सकते हैं. इस लिस्ट में तापसी पन्नू की हॉरर ड्रामा फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.
द रूममेट
2 / 6क्रिश्चियन ई. क्रिस्टियनसेन के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इसके साथ ही इस फिल्म में हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. इस फिल्म के क्लाइमैक्स में असली सस्पेंस छुपा हुआ है. वहीं इसमें लेइटन मीस्टर और मिंका केली लीड रोल में हैं.
सॉसेज पार्टी
3 / 6साल 2016 में रिलीज हुई ये कॉमेडी फैंटेसी फिल्म भी नेटफ्लिक्स से जल्द ही हटने जा रही है. इस फिल्म में आपको कॉमेडी के साथ-साथ कुछ डार्क सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इस फिल्म को कॉनराड वर्नोन और ग्रेग टियरनन ने डायरेक्ट किया है. साथ ही इस फिल्म में सेठ रोगन, क्रिस्टन विग और जोनाह हिल ने अपनी आवाज दी है.
गेम ओवर
4 / 6साल 2019 में रिलीज हुई तापसी पन्नू की इस हॉरर ड्रामा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक हॉरर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू के साथ-साथ संचना नटराजन भी लीड रोल में हैं.
कुंग फू पांडा
5 / 6अगर आप एनिमेटेड फिल्मों के शौकीन हैं तो इस फिल्म को वीकेंड पर देख सकते हैं. ये फिल्म भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है. साल 2008 में रिलीज हुई इस फिल्म में कॉमेडी से भरे फैमिली सीन्स देखने को मिलेंगे. इसे मार्क ओसबोर्न और जॉन स्टीवेन्सन ने डायरेक्ट किया है.
फिफ्टी शेड्स फ्रीड
6 / 6साल 2018 में आई इस रोमांटिक फिल्म को भी आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म को आप अपने पार्टनर के साथ देख सकते हैं. वहीं ये भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें डकोटा जॉनसन और जेमी डोर्नन लीड रोल में हैं.