Netflix से जल्द हटने जा रहीं ये 5 फिल्में, एक तो जीत चुकी 5 ऑस्कर; तुरंत कर लें बिंज वॉच

Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स से जल्द ही कुछ फिल्में विदा लेने जा रही हैं. इनमें आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. बिंज वॉच करने के लिए ये फिल्में परफेक्ट चॉइस हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Netflix leaving soon movies
1 / 6
(Pic Credit- Instagram) नेटफ्लिक्स से जल्द विदा लेने जा रहीं ये फिल्में

Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स से कुछ फिल्में जल्द ही हटने जा रही हैं. अगर आपने अभी तक इन फिल्मों को नहीं देखा है तो जल्द से जल्द इन्हें अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इन फिल्मों में आपको एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. वहीं इनमें से एक फिल्म ऐसी है जिसे 5 ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके हैं. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.  

विज्ञापन

अनोरा

अनोरा2 / 6

साल 2024 में रिलीज हुई 2 घंटे 19 मिनट की ये फिल्म नेटफ्लिक्स से जल्द ही हटने जा रही है. इस फिल्म को 5 ऑस्कर अवॉर्ड मिल चुके हैं. साल 2025 में हुए 97वें ऑस्कर अवॉर्ड में इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एक्ट्रेस, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले और बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर अवॉर्ड जीता था. वहीं इस फिल्म को शॉन बेकर ने डायरेक्ट किया है.

विज्ञापन

अनचार्टेड

अनचार्टेड3 / 6

साल 2022 में रिलीज हुई 'अनचार्टेड' भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से विदा लेने जा रही है. टॉम हॉलैंड की इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ एडवेंचर से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें टॉम हॉलैंड के साथ-साथ सोफिया टेलर अली, मार्क वाहलबर्ग और ताती गैब्रिएल भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं.

द कोर

द कोर4 / 6

साल 2003 में रिलीज हुई इस एक्शन फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म में आपको एक्शन के साथ-साथ साइंस-फिक्शन से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आरोन एकहार्ट, हिलेरी स्वैंक, डीजे कॉल्स और स्टैनली टुची भी लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

स्माइल 2

स्माइल 25 / 6

अगर आप हॉरर-मिस्ट्री फिल्म देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. साल 2024 में रिलीज हुई ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है. फिल्म में हॉरर और मिस्ट्री से भरे सीन्स के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म में नाओमी स्कॉट और रे निकोलसन लीड रोल में नजर आ रहे हैं.

थिंक लाइक अ मैन

थिंक लाइक अ मैन6 / 6

साल 2012 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी मूवी 'थिंक लाइक अ मैन' भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें केविन हार्ट, रेजिना हॉल, माइकल एली, ताराजी पी हेंसन और स्टीव हार्वे लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन