Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स से जल्द अलविदा लेने जा रही हैं ये 5 फिल्में, फटाफट कर लें बिंज वॉच
Netflix Leaving Soon Movies: नेटफ्लिक्स की कुछ फिल्में ऐसी हैं जो जल्द ही नेटफ्लिक्स को अलविदा कहने जा रही हैं. इन्हें आप अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

Netflix Leaving Soon Movies: कई फिल्में ऐसी हैं जो जल्द ही नेटफ्लिक्स से हटने जा रही हैं. अगर आपने ये फिल्मों अभी तक नहीं देखी हैं तो इन फिल्मों को जल्द से जल्द अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर लें. इनमें आपको रोमांस, कॉमेडी और एक्शन से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्में और सीरीज काफी वायरल हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.
कराटे किड: लीजेंड्स
2 / 6साल 2025 में रिलीज हुई ये फैमिली-एक्शन फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप जल्द से जल्द बिंज वॉच कर सकते हैं, क्योंकि कुछ ही दिनों बाद ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर नजर नहीं आएगी. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सैडी स्टेनली, राल्फ मैकियो, बेन वांग, जैकी चैन, जोशुआ जैक्सन और अरामिस नाइट लीड रोल में हैं.
द कोर
3 / 6साल 2003 में रिलीज ये एक्शन फिल्म भी नेटफ्लिक्स से जल्द हटने जा रही है. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आरोन एकहार्ट, हिलेरी स्वैंक, डेलरॉय लिंडो, स्टैनली टुची, डीजे क्वॉल्स, रिचर्ड जेनकिंस, चेकी कारियो और ब्रूस ग्रीनवुड भी लीड रोल में हैं. वहीं अगर आपने अभी तक इस फिल्म को नहीं देखा है तो जल्द ही इसे अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
ओह बेबी
4 / 6समांथा रुथ प्रभु की कॉमेडी फैंटेसी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. 7.3 आईएमडीबी रेटिंग वाली इस फिल्म में आपको समांथा रुथ प्रभु के साथ-साथ लक्ष्मी, बीवी नंदिनी रेड्डी, राजेंद्र प्रसाद और उर्वशी लीड रोल में हैं. साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में आपको भरपूर कॉमेडी के सीन्स देखने को मिलेंगे. फैमिली के साथ देखने के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.
थिंक लाइक अ मैन
5 / 6साल 2012 में आई ये फिल्म भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से हटने जा रही है. इस फिल्म में केविन हार्ट, रेजिना हॉल, माइकल एली, ताराजी पी हेंसन, स्टीव हार्वे और मेगन गुड लीड रोल में हैं. इन सभी सितारों ने फिल्म में अपनी एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीत लिया. इस फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं.
गेम ओवर
6 / 6तापसी पन्नू स्टारर ये हॉरर-ड्रामा फिल्म भी जल्द ही नेटफ्लिक्स से विदा लेने जा रही है. इस फिल्म में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तापसी पन्नू के साथ-साथ संचना नटराजन, विनोदिनी वैद्यनाथन, रम्या सुब्रमणियन और सूरी भी मुख्य भूमिका में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 6.9 है.