शानदार-जबरदस्त होगा जुलाई का दूसरा हफ्ता, Netflix पर रिलीज होगी ये 5 फिल्में-सीरीज

अगर आप भी ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको 5 फिल्में-सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

Netflix release
1 / 6

अगर आपके पास ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन मौजूद है, तो आपके लिए जुलाई का दूसरा हफ्ता काफी जबरदस्त होने वाला है. इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर 5 शानदार फिल्में-सीरीज रिलीज होने वाली है. इन रिलीज को आप अपने परिवार के साथ देखने का प्लान बना सकते हैं.

विज्ञापन

पेद्दी

पेद्दी2 / 6

लिस्ट में पहला नाम साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' का आता है. यह एक स्पोर्ट ड्रामा फिल्म है, जिसे 9 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स स्ट्रीम किया जाएगा. यह फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है.

विज्ञापन

इक्का

इक्का3 / 6

दूसरे स्थान पर बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल और अक्षय खन्ना की मच अवेटेड फिल्म 'इक्का' का नाम शामिल है. यह फिल्म 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है. इस मूवी का डायरेक्शन सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने किया है.

आई एम नॉट अफरेड

आई एम नॉट अफरेड4 / 6

तीसरे नंबर पर 'आई एम नॉट अफरेड' सीरीज का नाम शामिल है, जिसमें आपको 10 साल के बच्चे की कहानी देखने को मिलती है, जो आपको हफ्तों तक याद रहने वाला है.

विज्ञापन

नथिंग टू लूज

नथिंग टू लूज5 / 6

चौथे स्थान पर 'नथिंग टू लूज' का नाम मौजूद है, जो एक फ्रेंच क्राइम ड्रामा फिल्म है. इस मूवी की कहानी एक मां के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो अपने बीमार बच्चे के लिए डोनर की तलाश करती है. यह फिल्म 08 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी सीजन 1

लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी सीजन 16 / 6

लिस्ट में आखिरी नाम 'लिटिल हाउस ऑन द प्रेयरी सीजन 1' का नाम शामिल है. इस सीरीज की कहानी इंगॉल्स के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इस सीरीज का प्लॉट 1870-1890 के बीच का दर्शया गया है. यह सीरीज 09 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन