Netflix Best Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर देखें ये टॉप 5 थ्रिलर फिल्में, सस्पेंस और ट्विस्ट का मिलेगा डबल डोज!

Netflix Best Thriller Movies: नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर फिल्मों को आप भी अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस लिस्ट में आपको सस्पेंस और ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Netflix top 5 thriller movies
1 / 6
नेटफ्लिक्स पर तहलका मचा रहीं ये फिल्में (Pic Credit- NETFLIX MOVIE POSTER)

Netflix Top 5 Thriller Movies: अगर आप भी थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की बेस्ट 5 थ्रिलर फिल्मों को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इनमें आपको थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस और ट्विस्ट से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इनकी आईएमडीबी रेटिंग भी कमाल की है. इन फिल्मों को आप वीकेंड पर अपनी फैमिली के साथ घर में बैठकर एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

विज्ञापन

इत्तेफाक

इत्तेफाक2 / 6

साल 2017 में रिलीज हुई 'इत्तेफाक' मूवी का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. अक्षय खन्ना स्टारर इस फिल्म में मिस्ट्री और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की कहानी मर्डर मिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय खन्ना के साथ-साथ सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं. इन तीनों सितारों की एक्टिंग को इस फिल्म में ऑडियंस ने खूब पसंद किया है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.

विज्ञापन

बदला

बदला3 / 6

साल 2019 में रिलीज हुई 'बदला' फिल्म में भी थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. इस फिल्म में तापसी पन्नू और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया है. फिल्म की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे फिल्म में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं. फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की एक्टिंग को फैंस ने खूब पसंद किया है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.8 है.

जाने जान

जाने जान4 / 6

साल 2023 में रिलीज हुई करीना कपूर की इस फिल्म का नाम भी लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में आपको थ्रिलर और सस्पेंस से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में करीना कपूर के साथ-साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को फैंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है.

विज्ञापन

धुरंधर: द रिवेंज

धुरंधर: द रिवेंज5 / 6

अगर आप स्पाई थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म को अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह फुल एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. फिल्म में थ्रिलर से भरे सीन्स भी देखने को मिलते हैं. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ-साथ सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, संजय दत्त और आर माधवन लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

डार्लिंग्स

डार्लिंग्स6 / 6

आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म भी थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ कॉमेडी से भरे सीन्स भी देखने को मिलेंगे. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें आलिया भट्ट के साथ-साथ शेफाली शाह और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. फिल्म की कहानी ने ऑडियंस का दिल जीत लिया था. फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन