Netflix Best Thriller Movies: अगर थ्रिलर के हैं शौकीन, तो Netflix की ये 5 फिल्में बिल्कुल ना करें मिस; IMDb रेटिंग है टॉप
Netflix Best Thriller Movies: नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्मों को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में आपको बेहतरीन कहानियां देखने को मिलेंगी, जिन्हें देख आपकी रूह भी कांप उठेगी. चलिए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Netflix Best Thriller Movies: अगर आप थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो हम आपके लिए टॉप 5 थ्रिलर फिल्में लेकर आए हैं. इन फिल्मों में आपको सस्पेंस से भरी थ्रिलर कहानियां देखने को मिलेंगी. वहीं इन फिल्मों की आईएमडीबी रेटिंग टॉप है. चलिए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी थ्रिलर फिल्में शामिल हैं.
तलवार
2 / 6साल 2015 में रिलीज हुई इस फिल्म में इरफान खान लीड रोल में थे. इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ मिस्ट्री भरे सीन्स भी देखने को मिले थे. इस फिल्म की कहानी के हर मोड पर एक से बढ़कर एक सस्पेंस से भरी ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखते हैं. वहीं इसमें इरफान खान के साथ कोंकणा सेन शर्मा और नीरज काबी लीड रोल में हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.1 है.
भक्षक
3 / 6भूमि पेडनेकर स्टारर ये क्राइम थिलर फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें भूमि पेडनेकर के साथ-साथ तनीशा मेहता, संजय मिश्रा, दानिश इकबाल और साई तम्हांकर लीड रोल में हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है. वहीं इस फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.
चोर निकल के भागा
4 / 6यामी गौतम और सनी कौशल स्टारर 'चोर निकल के भागा' भी नेटफ्लिक्स की टॉप थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ क्राइम सीन्स भी देखने को मिले. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स सिर घूमा देने वाला सस्पेंस छुपा है. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है.
महाराजा
5 / 6विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म को भी आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म में अनुराग कश्यप विलेन की भूमिका निभाते हैं. वहीं साल 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म ने ओटीटी पर तहलका मचा दिया था. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है.
जाने जान
6 / 6करीना कपूर स्टारर ये थ्रिलर फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इसमें करीना कपूर के साथ-साथ जयदीप अहलावत और विजय वर्मा लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में सौरभ सचदेवा की भी मुख्य भूमिका है. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7 है.