Netflix Best Thriller Movies: वीकेंड पर नेटफ्लिक्स पर देखें टॉप 5 थ्रिलर फिल्में, सस्पेंस और ट्विस्ट का मिलेगा डबल डोज!

Netflix Best Thriller Movies: वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए नेटफ्लिक्स की टॉप 5 थ्रिलर फिल्मों को अपनी लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों की कहानी आपको दीवाना बना देंगी. चलिए टॉप 5 थ्रिलर फिल्मों पर एक नजर डालते हैं.

Netflix best thriller movies
1 / 6

Netflix Best Thriller Movies: अगर आप भी थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो वीकेंड पर नेटफ्लिक्स की टॉप 5 फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी कहानियां देखने को मिलेंगी. वहीं इन फिल्मों की कहानी को फैंस ने भी काफी पसंद किया. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम शामिल है.

विज्ञापन

खुफिया

खुफिया2 / 6

साल 2023 में आई तब्बू और अली फजल की ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स की थ्रिलर फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी कूट-कूटकर भरे हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें तब्बू और अली फजल के साथ-साथ वामिका गब्बी भी लीड रोल में हैं. वीकेंड पर बिंज वॉच के लिए ये परफेक्ट चॉइस है.

विज्ञापन

महाराजा

महाराजा3 / 6

विजय सेतुपति स्टारर ये फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था. वहीं फिल्म के क्लाइमैक्स में ऐसा सस्पेंस छुपा था कि क्लाइमैक्स को देखते ही हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए थे. इस फिल्म में विजय सेतुपति के साथ-साथ अनुराग कश्यप भी लीड रोल में हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है.

हिट: द थर्ड केस

हिट: द थर्ड केस4 / 6

साल 2025 में रिलीज हुई एक्टर नानी की ये फिल्म भी थ्रिलर से भरपूर है. फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ सस्पेंस और ट्विस्ट से भरपूर सीन्स शामिल हैं. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नानी के साथ-साथ श्रीनिधि शेट्टी, कोमाली प्रसाद, रुहीन अली खान, प्रतीक स्मिता पाटिल और आदिवी शेष लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

कोर्ट: स्टेट वर्सेस नोबडी

कोर्ट: स्टेट वर्सेस नोबडी5 / 6

प्रियदर्शी पुलिकोंडा स्टारर ये फिल्म नेटफ्लिक्स की बेस्ट थ्रिलर फिल्मों में शुमार है. इस फिल्म की कहानी भी आपका दिल जीत लेगी. वहीं फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें प्रियदर्शी पुलिकोंडा के साथ-साथ हर्ष रोशन, रोहिणी और राजशेखर अनिंगी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है.

गुमराह

गुमराह6 / 6

आदित्य रॉय कपूर और मृणाल ठाकुर स्टारर इस क्राइम थ्रिलर फिल्म को आप अपनी बिंज वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इस फिल्म को वर्धन केतकर ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में आदित्य रॉय कपूर डबल रोल में नजर आए हैं. साल 2023 में आई इस फिल्म को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन