Netflix Best Horror-Thriller Movies: नेटफ्लिक्स पर छाईं ये 5 हॉरर-थ्रिलर फिल्में, अकेले देखने की मत करना गलती!

Netflix Best Horror Thriller Movies: नेटफ्लिक्स की टॉप हॉरर-थ्रिलर फिल्मों को आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों को देखकर आपकी रूह कांप उठेगी. चलिए जानते हैं लिस्ट में किन-किन फिल्मों का नाम है.

Netflix best horror thriller movies
1 / 6

Netflix Best Horror Thriller Movies: अगर आप भी हॉरर-थ्रिलर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स की टॉप फिल्मों को अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इन फिल्मों में आपको हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. वहीं इन फिल्मों को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. चलिए जानते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं.  

विज्ञापन

अंटिल डॉन

अंटिल डॉन2 / 6

साल 2025 में आई ये फिल्म भी इस लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म में हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. डेविड एफ. सैंडबर्ग के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को आप अपनी वॉच लिस्ट में ऐड कर सकते हैं. इसकी स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें एला रुबिन, माइकल सिमिनो, ओडेसा एजियन और जी-यंग यू लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

बर्ड बॉक्स

बर्ड बॉक्स3 / 6

सैंड्रा बुलॉक स्टारर ये फिल्म साल 2018 में रिलीज हुई थी. वहीं रिलीज होते ही इस फिल्म ने हर किसी का दिल जीत लिया था. इस फिल्म की कहानी को देख आपकी रूह कांप उठेगी. वहीं इस फिल्म को सुजैन बियर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सैंड्रा बुलॉक के साथ-साथ ट्रेवेंटे रोड्स, जैकी वीवर और रोजा सालजार लीड रोल में हैं.

वश लेवल 2

वश लेवल 24 / 6

कृष्णदेव याग्निक के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में जानकी बोडीवाला लीड रोल में हैं. इस फिल्म में काला जादू देखने को मिलेगा. वहीं जानकी बोडीवाला के साथ-साथ इस फिल्म में हितु कानोडिया, हितेन कुमार और मोनाल गज्जर भी मुख्य भूमिका में हैं. स्टारकास्ट की एक्टिंग की खूब तारीफ की जा रही है.

विज्ञापन

ब्रिंग हर बैक

ब्रिंग हर बैक5 / 6

साल 2025 में बनी इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. इस फिल्म की कहानी 2 सौतेले भाई-बहन के इर्द-गिर्द घूमती है. जो एक तांत्रिक घटना में फंस जाते हैं. फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें बिली बैरेट, सोरा वोंग और जोनाह व्रेन फिलिप्स लीड रोल में हैं.

स्माइल 2

स्माइल 26 / 6

2 घंटे 7 मिनट की इस फिल्म में भी हॉरर और थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. पार्कर फिन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल दहला दिया था. वहीं इस फिल्म के पहले पार्ट को भी ऑडियंस ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म में नाओमी स्कॉट और रोजमेरी डेविट लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन