Netflix पर 3 हफ्तों से राज कर रही ये हॉरर सीरीज, 64 देशों की टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल
Netflix Best Korean Horror Series 2026: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स की ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट बिंज वॉच साबित हो सकती है. यह कोरियन हॉरर आपके रोंगटे खड़े कर देगा. यह 64 देशों में टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है.

Netflix Best Korean Horror Series 2026: अगर आप हॉरर फिल्में देखने के शौकीन हैं, तो नेटफ्लिक्स की ये सीरीज आपके लिए परफेक्ट बिंज वॉच साबित हो सकती है. यह कोरियन हॉरर आपके रोंगटे खड़े कर देगा. यह 64 देशों में टॉप 10 ट्रेडिंग लिस्ट में शामिल है.
Netflix पर नई कोरियन हॉरर सीरीज
2 / 8Netflix पर नई कोरियन हॉरर सीरीज आई है, जो पिछले 3 हफ्तों से लगातार ट्रेडिंग बनी हुई है. सीरीज के हर एपिसोड में मिस्ट्री और सस्पेंस का भरपूर तड़का मिलेगा. आइए जानते हैं.
कौन सा है ये कोरियन हॉरर?
3 / 8इस कोरियन हॉरर सीरीज का नाम है If Wishes Could Kill. 24 अप्रैल 2026 को यह रिलीज हुई, जिसके बाद से लगातारा 3 हफ्तों से दुनियाभर में धूम मचा रही है. इसके 8 एपिसोड्स आपका दिमाग हिला देंगे.
सीरीज की कहानी
4 / 8सीरीज की कहानी हाईस्कूल के पांच दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है. ये दोस्त एक रहस्यमयी ऐप “Girigo” ढूंढते हैं जो किसी भी इच्छा को पूरी करने का वादा करता है. लेकिन इच्छा पूरी होते ही मौत का काउंटडाउन शुरू हो जाता है.
खतरनाक ऐप से पड़ा पाला
5 / 8ऐप का कनेक्शन पुरानी कोरियन शैमनिज्म (तांत्रिक परंपरा) से भी जुड़ा है जो कहानी को और डरावना बना देता है. हर एपिसोड में आपको भयंकर सस्पेंस और हॉरर देखने को मिलेगा.
64 देशों में ट्रेडिंग
6 / 8यह हॉरर सीरीज 64 देशों की टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में यह शामिल है. युवा दर्शक खासकर इसे पसंद कर रहे हैं क्योंकि इसमें स्कूल लाइफ, दोस्ती, डर और सस्पेंस का अच्छा मिक्स है. लोग इस सीरीज से रिलेट कर पा रहे हैं.
सीरीज की जबरदस्त कास्ट
7 / 8इस हॉरर सीरीज की मुख्य भूमिकाओं में Jeon So-young, Kang Mi-na, Baek Sun-ho जैसे युवा कलाकार हैं. कोरियन ड्रामा की तरह यहां भी अच्छी एक्टिंग, बढ़िया डायरेकशन और मजबूत स्क्रीनप्ले है. इसे 7.1 IMDb रेटिंग मिली है.
डरावनी फिल्मों के देगी मात
8 / 8If Wishes Could Kill अभी भी नेटफ्लिक्स पर नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है. लोग बड़े शौक से इस सीरीज का लुत्फ उठा रहे हैं. बता दें कि अगर आप सच्चे हॉरर फिल्मों या सीरीजों के शौकीन हैं, तो यह सीरीज आपके लिए ही बनी है.



















